Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल-थल और आसमान में ताइवान के सामने चीन का शक्ति प्रदर्शन, बार-बार उकसा रहा ड्रैगन…कभी भी शी छेड़ सकते हैं युद्ध

चीन ने ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करने के लिए सीमायी इलाके में युद्धाभ्यास किया। शी की सेना ने जल-थल और आसमान में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने बताया अलगाववादियों को ये चेतावनी है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 01, 2025 | 11:37 AM

चानीज सेना का ताइवान के नजदीकी इलाके में युद्धाभ्यास(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीजिंग: चीन ने ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करने के लिए उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें उसके कई बलों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का मकसद ताइवान की ‘‘उन ताकतों को कड़ी चेतावनी” देना है जो स्वयं को स्वायत्त बताती हैं। ‘चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ईस्टर्न थिएटर कमांड’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि कमान ने मंगलवार को ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त अभ्यास शुरू किया।

‘थिएटर कमांड’ के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के हवाले से कहा कि कमान ने अपनी थलसेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट बलों को कई दिशाओं से ताइवान द्वीप के पास पहुंचने के लिए संगठित किया।

ताइवान को चीन ने तरेरी आंख

चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है। उसने हाल के दिनों में इसी तरह के सैन्य अभ्यास किए हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता संभालने के बाद से ताइवान के आसपास यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है। शी के अनुसार, ये अभ्यास मुख्य रूप से समुद्री एवं हवाई युद्ध के लिए तैयारी गश्त, उत्कृष्ट संयुक्त अभ्यास, समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमले का अभ्यास और सैनिकों की संयुक्त अभियानगत क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों और समुद्री मार्गों पर केंद्रित हैं। शी ने कहा कि यह अभ्यास ‘‘ताइवान की आजादी की समर्थक अलगाववादी ताकतों” के खिलाफ एक सख्त चेतावनी है और चीन की संप्रभुता एवं राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए एक वैध एवं आवश्यक कार्रवाई है।

नैंसी पॉवेल के दौरे से भड़क गया था चीन

बता दें कि चीन की नजरें तिब्बत के बाद अब ताइवान पर है। ताइवान अपने आप को अलग देश मानता है, लेकिन चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। इसको लेकर दुनिया देश अलग-अलग नजरिया रखते हैं। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पॉओल ने 2022 में ताइवान का दौरा किया था। इस दौरान चीन को यह बेहद नागवर गुजरा था। हालांकि अमेरिका का इसपर कोई असर नहीं पड़ा था। वैश्विक राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि नैंसी का दौरे से चीन को बड़ा झटका लगा था और अमेरिका यही चाहता था।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2027 तक ताइवान पर कब्जा करना चीन का लक्ष्य

काबिले जिक्र है कि कुछ दिन पर पहले एक अमेरिकी खूफिया रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसमें ताइवान को लेकर चीन की योजना का खुलासा हुआ था। इस खूफिया रिपोर्ट की माने तो चीन अपनी सेना को 2027 के एक यु्द्ध के लिए मजबूत कर रहा है। पीएलए की ताकत शी जिनपिंग के विशेष आदेश पर बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य ताइवान पर कब्जा करना है।

Chinese army conducted maneuvers near taiwan border

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 11:36 AM

Topics:  

  • China
  • Foreign News
  • Taiwan
  • Xi Jinping

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत पर मंडरा रहा खतरा! ये 7 देश मिलकर बना रहे गुप्त प्लान… रूस से डील बनी बड़ी वजह

2

चीन ने बना दिया आठवां अजूबा! 2 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, सामने आया दिलकश वीडियो

3

बाढ़ से तबाह पाकिस्तान के लिए चीन ने भेजी राहत, रावलपिंडी में लैंड हुए दो विशेष विमान

4

उधर ट्रंप ने छेड़ा टैरिफ युद्ध, इधर ड्रैगन ने दिया साथ; चीन में टैक्स फ्री हुआ भारतीय फार्मा उत्पाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.