Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाढ़ से तबाह पाकिस्तान के लिए चीन ने भेजी राहत, रावलपिंडी में लैंड हुए दो विशेष विमान

China Pakistan flood aid: पाकिस्तान इस समय भारी बाढ़ की चुनौती से जूझ रहा है। इस बीच, चीन ने सहायता के लिए कदम बढ़ाया है। चीन के दो विमान राहत सामग्री के साथ पाकिस्तान पहुंचे, जिनमें 300 तंबू और...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 29, 2025 | 10:54 AM

चीन ने भेजी पाकिस्तान के लिए बाढ़ राहत सामग्री, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

China Pakistan Relation:  चीन ने पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मुताबिक, चीनी सरकार की ओर से राहत सामग्री की पहली खेप रविवार को पाकिस्तान पहुंची। इसमें दो विमान शामिल थे, जो 300 तंबू और 9,000 कंबल लेकर रावलपिंडी जिले में उतरे।

NDMA ने बताया कि यह कदम चीन की तरफ से कठिन समय में पाकिस्तान के प्रति स्थायी समर्थन और सहयोग को दर्शाता है। इस मौके पर पाकिस्तान के कश्मीर मामलों, गिलगित-बाल्टिस्तान और SAFRON मंत्री आमिर मकाम ने चीनी सरकार और जनता का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री हजारों बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाने में अहम साबित होगी।

चीन ने पाक को भेजी सहायता

बीजिंग ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन पाकिस्तान को मानसूनी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹117.6 करोड़) की राहत सामग्री उपलब्ध कराएगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, इस महीने संयुक्त राष्ट्र ने भी अपने सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (CERF) से पाकिस्तान की बाढ़ राहत प्रयासों के लिए 50 लाख डॉलर जारी किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रूसी तेल पर ट्रंप के दावे से मची खलबली, पुतिन के ऑफिस ने दिया दो-टूक जवाब, कहा- हमें नहीं मिली कोई खबर

एपस्टीन फाइलों पर अमेरिका में हड़कंप; 31 नाबालिग पीड़ितों के नाम हुए उजागर, वेबसाइट बंद करने की उठी मांग

जंग या शांति? इस्तांबुल में आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान; ट्रंप की इन शर्तों पर टिकी दुनिया की नजर

महाविनाश की ओर दुनिया! अमेरिका-रूस के बीच आखिरी परमाणु संधि खत्म, ट्रंप बोले- ‘होने दो’

🇵🇰🇨🇳Govt of China has reaffirmed its unwavering support for Pakistan by extending monsoon relief aid through NDMA.Two relief flights landed today at NKB,received by Federal Minister Engr. Amir Muqam,Chairman NDMA Lt Gen Inam Haider Malik,Chinese Ambassador H.E. Mr. Jiang Zaidong. pic.twitter.com/NQh3usUuDK — NDMA PAKISTAN (@ndmapk) September 28, 2025

मंत्री आमिर मकाम ने बताया कि जून से हुई लगातार भारी बारिशों के कारण पाकिस्तान में बाढ़ आई है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई और घरों, बुनियादी ढांचे तथा फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा। चीन से मिली राहत सामग्री बचाव और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग ज़ैडोंग ने कहा कि यह मदद दिखाती है कि हम सभी का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है और कठिन समय में एक-दूसरे का समर्थन करना ज़रूरी है।

पाकिस्तान में बाढ़ की भारी तबाही

पाकिस्तान में मानसून की तेज बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जून के अंत से शुरू हुई बाढ़ में अब तक 1,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खैबर पख्तूनख्वा (KP) में सबसे अधिक 500 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि अगस्त के अंत में पंजाब में तेज बारिश के कारण 300 से अधिक लोगों की जान गई।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में एक बार फिर भड़की हिंसा, आदिवासी इलाके में 3 लोगों की मौत; कई पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब में 4,700 से अधिक गांव पानी में डूब गए हैं, जिससे करीब 47 लाख लोग प्रभावित हुए। प्रांत में अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 26 लाख लोगों और 21 लाख जानवरों को सुरक्षित निकाला गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसलों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन जल्द पूरा किया जाए ताकि राहत और पुनर्वास की योजना बनाई जा सके। उन्होंने एक हफ्ते के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

Two chinese aid planes land in pakistan flood relief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 10:54 AM

Topics:  

  • China
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.