ताईवान की सेना, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका की हथियार डील पर भड़का चीन, बोला- 'ताईवान हमारा हिस्सा, बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं'

US Taiwan Arms Sale: अमेरिका द्वारा थाईवान को 33 करोड़ डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा पर चीन ने कड़ा विरोध जताया। बीजिंग ने कहा कि यह कार्रवाई उसकी संप्रभुता और सुरक्षा पर गंभीर चोट है।

अमन उपाध्याय

China Taiwan Tension: अमेरिका द्वारा ताईवान क्षेत्र को 33 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के नए हथियार पैकेज को मंजूरी देने के बाद चीन ने बुधवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। चीनी राज्य परिषद के ताईवान मामले कार्यालय के प्रवक्ता छन पिन्हुआ ने 15 नवंबर को मीडिया से बातचीत में कहा कि वॉशिंगटन की यह कार्रवाई चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने इसे तथाकथित ताईवानी स्वतंत्रता समर्थक ताकतों को “गलत और खतरनाक संकेत” बताकर इसकी निंदा की।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने बार-बार अमेरिका को ‘एक चीन सिद्धांत’ और दोनों देशों के बीच मौजूद तीन संयुक्त विज्ञप्तियों, विशेषकर 17 अगस्त की विज्ञप्ति, का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका को ताईवान को हथियार बेचने और ‘ताईवानी स्वतंत्रता’ तत्वों को किसी भी रूप में समर्थन देने से तुरंत पीछे हटना चाहिए।

पानी और आग कभी नहीं मिल सकते

पिन्हुआ ने चेतावनी देते हुए कहा कि ताईवान की स्वतंत्रता की कोशिशें और जलडमरूमध्य में शांति दोनों एक साथ संभव नहीं हैं। उनके अनुसार, ताईवानी स्वतंत्रता की राह पानी और आग जैसी है जो कभी मिल नहीं सकती। उन्होंने दोहराया कि चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

इसके अलावा 14 नवंबर को हुई अन्य प्रेस वार्ता में भी प्रवक्ता ने जापानी प्रधानमंत्री के ताईवान को लेकर दिए हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ताईवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और मातृभूमि का पुनरेकीकरण चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान के लिए अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ताईवान मुद्दे का समाधान पूरी तरह चीनी लोगों के बीच का आंतरिक मामला है और किसी भी बाहरी शक्ति को हस्तक्षेप करने का हक नहीं है।

प्रवक्ता ने जापान को सीधे चेताते हुए कहा कि टोक्यो और उसके नेता ताईवान जैसे संवेदनशील सवाल पर ‘गपशप’ न करें। चीन ने कहा कि जापान का इतिहास और उसके पूर्व कदम इस मामले पर सलाह देने की स्थिति में नहीं हैं।

अमेरिका-चीन-ताईवान त्रिकोणीय तनाव लगातार बढ़ रहा है, और चीन की इस कड़ी प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में स्थिति और संवेदनशील हो सकती है। वहीं, ताईवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने अमेरिका की इस सैन्य मदद के लिए आभार जताते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार