-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- China Reacts Delhi Blasts Expresses Grief Condemns Terrorism
दिल्ली ब्लास्ट पर आया चीन का रिएक्शन…घटना पर जताया दुख, आतंकवाद को लेकर कही ये बड़ी बात
- Written By: अक्षय साहू
China News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट में 13 लोग मरे और 29 घायल हुए। चीन ने घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों तथा घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिल्ली धमाके पर चीन की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
China on Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार शाम हुए लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह इस धमाके से स्तब्ध है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दिल्ली में हुए विस्फोट से गहराई से दुखी हैं और इस घटना से स्तब्ध हैं।
चीनी प्रवक्ता ने इसके अलावा विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अब तक इस विस्फोट में किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
धमाके में 13 लोगों की मौत
घटना सोमवार शाम लाल किला के सामने हुई, जब खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में कई वाहन और राहगीर आ गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 29 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
घटना के बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाद में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट आकस्मिक था या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा।
पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इन दिनों भूटान की यात्रा पर हैं, ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों के दर्द को समझता हूं। पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: लाहौर से लश्कर तक हलचल! दिल्ली ब्लास्ट के बाद फिर चर्चा में हाफिज सईद, क्या चल रहा है खेल?
दिल्ली विस्फोट की खबर भूटान तक भी पहुंची, जहां भूटान के राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में हजारों नागरिकों के साथ पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भारत सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है और राजधानी के संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।
China reacts delhi blasts expresses grief condemns terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














