Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO

Henan Van Truck Collision: चीन के हेनान प्रांत में एक ओवरलोडेड वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। देश में हाल ही में हुए खदान हादसे में भी 82 जानें जा चुकी हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 28, 2026 | 02:54 PM

चीन में एक्सप्रेसवे में ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

China Expressway Accident: चीन के मध्य हेनान प्रांत में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर एक यात्री वैन सेमी-ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 2:40 बजे नानयांग शहर के एक्सप्रेसवे सेक्शन पर हुई। नौ सीट वाली यात्री वैन में उस समय 16 लोग सवार थे, यानी गाड़ी में जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने जांच और राहत कार्य की निगरानी के लिए एक टीम नानयांग भेजी है। यह हादसा हाल की एक और बड़ी त्रासदी के बाद हुआ है। काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुए कोयला खदान हादसे में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

गैस विस्फोट में 82 लोगों की मौत

इससे पहले पिछले हफ्ते किनयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में गैस विस्फोट हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में 82 लोगों की जान चली गई।  प्रांत सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए 755 लोगों को मौके पर भेजा, जिनमें बचावकर्मी और मेडिकल स्टाफ शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO

बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO

A three-vehicle crash on Shenzhen’s Nanping Expressway triggered a car fire that spread to a roadside sound barrier canopy on Tuesday afternoon. No injuries or people trapped were reported, and the fire has since been extinguished. pic.twitter.com/EwU6kl7kVq — Shanghai Daily (@shanghaidaily) May 27, 2026

कुल 123 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे जबकि 33 लोग इलाज के बाद घर लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि खदान हादसे से जुड़ी कंपनी के जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।

पटाखा फैक्ट्री में हुआ था हादसा

इसी महीने की शुरुआत में मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और 61 लोग घायल हुए थे। यह विस्फोट चार मई को शाम करीब 4:43 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें- समर्थन किया तो बर्बाद कर देंगे… लश्कर-ए-तैयबा ने शहबाज-मुनीर को दी खुली धमका, इस बात से हुए नाराज- VIDEO

हादसा चांग्शा शहर के अंतर्गत आने वाले लियूयांग इलाके में स्थित हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी के प्लांट में हुआ।राहत और बचाव के लिए 480 से ज्यादा बचावकर्मियों को पांच टीमों में मौके पर भेजा गया था। साथ ही तीन रेस्क्यू रोबोट भी लगाए गए थे।

एजेंसी इनपुट के साथ-

China henan expressway crash 13 killed after passenger van truck collision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 01:36 PM

Topics:  

  • Accident
  • Car Accident
  • China
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.