अचानक आसमान से बरसने लगे आग के गोले, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, चीन से आया डराने वाला वीडियो

Drones Catch Fire During Light Show: चीन के लिउयांग में ड्रोन शो के दौरान हजारों ड्रोन आग के गोले बनकर गिरे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा चीनी तकनीक की खामियों और सुरक्षा जोखिमों को उजागर करता है।
अचानक आसमान से बरसने लगे आग के गोले, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, चीन से आया डराने वाला वीडियो
चीन में ड्रोन शो के दौरान हादसा (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

China: चीन को तकनीक के मामले में भारत से बेहतर बताया जाता है, खासकर चीन में होने वाले ड्रोन शो की पूरी दुनिया दीवानी है। लेकिन सोशल मीडिया पर चीन के लिउयांग प्रांत का एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों ड्रोन आसमान से अचानक आग के गोले में तब्दील होकर जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब चीन में ड्रोन शो के दौरान ऐसा कोई हादसा हुआ हो। इससे पहले भी चीन के कई इलाकों में इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग इसे डरावना और खतरनाक बता रहे हैं। साथ ही यह चीनी तकनीक के काले सच को भी उजागर करता है।

आग के गोले में तब्दील हुए ड्रोन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान के हजारों ड्रोन आग के गोले में तब्दील होकर गिर रहे हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। आग के गोले में तब्दील ड्रोन के कारण कई जगहों पर आग लग गई है और लोग उसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इसी 4 अक्टूबर का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा कि, चीन को लेकर अक्सर सुना जाता है कि वह भारत से 500 साल आगे है और उनकी ड्रोन तकनीक सबसे बेहतरीन है। ऐसी बातें खासकर उन लोगों से सुनने को मिलती हैं जो हर मामले में भारत की आलोचना करना चाहते हैं।

यह वीडियो चीन के लिउयांग शहर का है, जहाँ एक ड्रोन शो के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई और सारे ड्रोन दर्शकों की तरफ गिरने लगे। यह पहली बार नहीं है; पिछले साल दिसंबर में भी क्वानझोउ में एक ड्रोन शो के दौरान हजारों ड्रोन बीच में ही नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। चीनी सामान पर भरोसा करना मुश्किल है। चाहे टेक्नोलॉजी में वह कितने भी आगे होने का दावा करें, उनके उत्पाद अक्सर घटिया और अविश्वसनीय साबित होते हैं।

खराब क्वालिटी के लिए बदनाम

चीन पूरी दुनिया में अपनी उत्पादन क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही चीनी उत्पाद कीमत के मामले में भी दूसरे देशों में बने सामानों से सस्ते होते हैं। हालांकि, चीन अपने उत्पादों की खराब क्वालिटी के लिए बदनाम भी है। लेकिन सस्ती कीमतों के कारण वही उत्पाद बाजार पर राज करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com