भारत दौरे से पहले एक्शन में कनाडाई PM कार्नी…मुंबई हमले को आरोपी तहव्वुर राणा पर बड़ी कार्रवाई का ऐलान
Canada Revoked Tahawwur Rana Citizenship: कनाडा सरकार ने मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की। राणा भारत में जेल में हैं और नागरिकता में धोखाधड़ी का मामला है।
- Written By: अक्षय साहू
कनाडा ने तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करेगा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा से पहले उनकी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 65 वर्षीय राणा वर्तमान में भारत की जेल में हैं, जहां उन पर 26/11 मुंबई हमलों में सहयोग करने के आरोप में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। इन हमलों में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। राणा को अप्रैल 2025 में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।
कनाडा सरकार के अनुसार राणा की नागरिकता आतंकवाद से जुड़ी कार्रवाई के कारण नहीं, बल्कि उनके द्वारा नागरिकता आवेदन के दौरान दी गई गलत जानकारी के कारण रद्द की जा रही है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने 31 मई 2024 को राणा को औपचारिक रूप से सूचित किया कि नागरिकता प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपने कनाडाई निवास और गैरहाजिरी के बारे में गलत जानकारी दी थी।
राणा ने क्या छिपाया था?
राणा ने 2000 में नागरिकता के लिए आवेदन किया था और दावा किया कि उन्होंने चार साल तक ओटावा और टोरंटो में रहकर आवश्यक समय पूरा किया है। उन्होंने केवल छह दिन की गैरहाजिरी बताई थी, जबकि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की जांच में पता चला कि वह इस दौरान अधिकांश समय अमेरिका के शिकागो में थे। वहां उनके कई प्रॉपर्टी और व्यवसाय थे, जिसमें एक इमिग्रेशन कंसल्टेंसी और दुकान शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
राणा की नागरिकता रद्द करने का मामला फिलहाल फेडरल कोर्ट में है। इमिग्रेशन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि गलत जानकारी देने पर नागरिकता रद्द करना कनाडा सरकार की ईमानदारी बनाए रखने का एक आवश्यक तरीका है। यह प्रक्रिया गंभीरता से की जाती है और कोर्ट इसकी वैधता सुनिश्चित करता है।
यह भी पढ़ें: Prince Andrew पर नया आरोप: टैक्सपेयर्स के पैसे से करवाते थे मसाज, शाही परिवार की बढ़ी मुश्किलें
तहव्वुर हुसैन राणा कौन हैं?
पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है। उनका संबंध डेविड कोलमैन हेडली, लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी जैसे आतंकवादी संगठनों से बताया गया है। इन हमलों में 166 लोग मारे गए और 238 से अधिक घायल हुए। अमेरिका में गिरफ्तार होने के बाद भारत ने उन्हें प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए। राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक अपील की, लेकिन सभी खारिज कर दी गई। अप्रैल 2025 में उन्हें भारत लाया गया, जहाँ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उन्हें हिरासत में लिया।
Frequently Asked Questions
-
Que: कनाडा में तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता क्यों रद्द की जा रही है?
Ans: उनकी नागरिकता आतंकवाद के कारण नहीं, बल्कि कनाडा में आवेदन के दौरान गलत जानकारी देने और अपने लंबे समय तक अमेरिका में रहने को छिपाने के कारण रद्द की जा रही है।
-
Que: राणा फिलहाल कहां हैं और किस केस में जेल में हैं?
Ans: राणा वर्तमान में भारत की जेल में हैं। उन पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल होने और मदद करने का मुकदमा चल रहा है, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
-
Que: तहव्वुर हुसैन राणा ने कब कनाडा की नागरिकता प्राप्त की थी?
Ans: तहव्वुर हुसैन राणा 1997 में कनाडा गए थे और 2001 में उन्हें कनाडाई नागरिकता मिली। उनके नागरिकता आवेदन में दिए गए निवास विवरण और गैरहाजिरी को बाद में गलत पाया गया।
-
Que: तहव्वुर राणा कौन हैं और उनके खिलाफ क्या आरोप हैं?
Ans: राणा पाकिस्तानी मूल के हैं। उन पर लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी से जुड़े होकर 2008 मुंबई हमलों की साजिश रचने और मदद करने का आरोप है।
