भारतीयों के लिए कनाडा के दरवाजे बंद! छह साल में जबरदस्ती निकाले गए इतने लाख लोग, खुलासे से हड़कंप
Canada Deported Indian Immigrants: 2024 में अब तक 1,891 भारतीय नागरिकों को कनाडा से डिपोर्ट किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना वृद्धि दर्शाता है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
- Written By: अक्षय साहू
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ( सोर्स- सोशल मीडिया)
India Canada News: कनाडा से जबरन निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और 2024 में यह आंकड़ा अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के मुताबिक, इस साल 28 जुलाई तक 1,891 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर किया जा चुका है। यह संख्या 2019 की तुलना में लगभग तीन गुना है, जब केवल 625 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था।
सीबीएसइ के आंकड़ों के अनुसार, भारत इस समय कनाडा से डिपोर्ट किए जाने वाले नागरिकों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर मैक्सिकन नागरिक हैं, जिनमें से इस साल जुलाई तक 2,678 लोगों को निकाला गया। पिछले साल 1,997 भारतीयों को कनाडा से जबरन बाहर निकाला गया था, जबकि मैक्सिकन नागरिकों की संख्या 3,683 थी। वहीं, तीसरे नंबर पर कोलंबिया था, जहां से 981 लोगों को डिपोर्ट किया गया।
पीएम कार्नी ने किया खुलासा
इस बढ़ती कार्रवाई के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में टोरंटो में एक मीडिया कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार विदेशी अपराधियों को देश से निकालने की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “इसका छोटा जवाब है, हां। हम इसे तेज, संसाधनयुक्त और अधिक ट्रैकिंग-सक्षम बनाना चाहते हैं। यह हमारे इमिग्रेशन सिस्टम में किए जा रहे व्यापक सुधारों का हिस्सा है।”
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
US के पास नहीं है कोई एग्जिट प्लान, ईरान जंग पर जर्मन चांसलर ने ट्रंप को को सुनाई खरी-खरी
ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ी टेंशन! अब ‘होर्मुज’ पर सेना तैनात करेगा तेहरान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
10 अक्टूबर को पील रीजनल पुलिस (PRP) ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि वे पील क्राउन अटॉर्नी ऑफिस और CBSA के साथ मिलकर यह तय कर रहे हैं कि क्या कुछ आरोपी विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह बयान 450 मेल की चोरी से जुड़े एक मामले में आया, जिसमें करीब 400,000 कनाडाई डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है।
यह भी पढ़ें: पेरिस में दिनदहाड़े डकैती के हड़कंप, Louvre म्यूजियम से नेपोलियन के जेवर चुरा से गए चोर, जांच जारी
गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय
इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में सभी भारतीय मूल के हैं सुमनप्रीत सिंह, गुरदीप चट्ठा, जशनदीप जट्टाना, हरमन सिंह, जसनप्रीत सिंह, मनरूप सिंह, राजबीर सिंह और उपिंदरजीत सिंह। इन सभी पर कुल मिलाकर 344 आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। कुल मिलाकर, कनाडा में इमिग्रेशन नीति में हो रहे बदलाव, खासकर आपराधिक मामलों में, भारतीय नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
