अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग, कई इलाके आए चपेट में, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

Big Fire California: मध्य कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग लगी है, जिसने अबतक लगभग 332 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार आग की चपेट में आने से अबतक...
The massive fire in California has engulfed more than 82,000 acres of area, grave danger looms
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

California 'Gifford Fire' forest : पिछले दिनों मध्य कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग लग गई है, जिससे अबतक क्षेत्र के 82,000 एकड़ (लगभग 332 वर्ग किलोमीटर) से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले दिनों इस आग ने देखते ही देखते भयानक रुप ले लिया जिसमें सारी कैलिफोर्निया तबाह हो गई।

‘गिफोर्ड फायर’ नाम की इस जंगल की आग 'अमेरिकी वन सेवा और कैलिफोर्निया के वानिकी व अग्नि सुरक्षा विभाग' के अनुसार, शुक्रवार दोपहर भड़क उठी, उस समय कैलिफोर्निया हाईवे के पास चार अलग-अलग जगहों पर आग लग गई थी और इन आग की लपटों ने एकसाथ मिलकर एक विकराल रूप ले लिया। यह आग अब सैन लुइस ओबिस्पो और सांता बारबरा काउंटी में सांता लूसिया रोड के पास फैलती चली जा रही है।

870 से ज्यादा इमारतें खतरे में और आग पर सिर्फ 7 % ही नियंत्रण संभव

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग की चपेट में आने से अबतक 870 से ज्यादा इमारतें खतरे में आ गई हैं। अभी तक इस आग पर सिर्फ 7 प्रतिशत ही काबू पाया जा सका है।

भीषण आग की वजह से सांता बारबरा और सैन लुइस ओबिस्पो के लोगों को अपने घर तक खाली करने पड़ रहे हैं। पूरे मामले पर अमेरिकी वन सेवा के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, आग के अनियंत्रित फैलाव की वजह से लोगों को अपने इलाके की बदलती स्थिति पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

उनके अनुसार  इलाके में गर्मी और सूखा मौसम इस बार की बुधवार से सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है, इसलिए आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी उत्तर और दक्षिण दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।

भीषण आग के कारण उठ रहा भयंकर धुंआ

(इंसीवेब), एक अमेरिकी एजेंसी  है जोकि आपात स्थिति प्रबंधन का काम देखती है। इस एजेंसी के अनुसार, भीषण आग को बुझाने के लिए अबतक 1,900 से ज्यादा दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही 40 हैंड क्रू, 115 फायर इंजन, 23 बुलडोज़र और 30 पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। सभी दमकल कर्मियों को हवाई टैंकरों और हेलीकॉप्टरों की मदद भी मिल रही है। सांता बारबरा काउंटी अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन स्कॉट सेफचुक हैं। जिनका कहना है कि आग ऊंची और खड़ी ढलानों पर लगातार फैल रही है और इससे बहुत ज्यादा धुआं भी उठ रहा है।

आग की लपटें दक्षिण-पूर्व में फैल सकती हैं

सेफचुक के अनुसार "आग का ज्यादातर हिस्सा ऐसे दुर्गम इलाकों में है, जहां बुलडोजर भी नहीं पहुंच सकते। ऐसे में आग बुझाने के लिए अब विमानों की भी मदद ली जा रही है। आग का यह धुआं दक्षिण-पश्चिम कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के लॉस एंजिल्स कार्यालय ने ऐसी पुष्टि की है। इस जंगल की आग से उठने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और इसके दक्षिण- पूर्व की ओर फैलने का बड़े स्तर खतरा बना हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com