- Hindi News »
- World »
- Happy Passia Accused Of Grenade Attacks In Punjab Arrested In America
Happy Passia Arrest in US: अमेरिकी एजेंसी की बड़ी सफलता, पंजाब में ग्रेनेड हमलों का मास्टर माइंड हैप्पी पासिया गिरफ्तार
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पंजाब में ग्रेनेड हमलों के आतंकी हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पंजाब में पिछले छह महीने में 14 ग्रेनेड हमलों की घटना को अंजाम दिया है। अब उसके भारत प्रत्यर्पण की चर्चा तेज हो गई है।

अमेरिका में हैप्पी पासिया गिरफ्तार।
Happy Passia Arrested in America: भारत में पंजाब को ग्रेनेड हमलों से दहलाने वाला आतंकी मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका के ईमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भारत के पंजाब में पिछले 6 महीनों में हुए 14 आतंकी हमलों के पीछे आतंकी हैप्पी का ही हाथ है। यह भारत के वांछित आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। इस पर सरकार ने 5 लाख का इनाम भी रखा था। फिलहाल आरोपी अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट की हिरासत में है।
हैप्पी पासिया के गुर्गों ने पंजाब में ग्रेनेड हमलों से भारी तबाही मचाई थी। मास्टर माइंड ने 14 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के साथ मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। हैप्पी ने पंजाब के पुलिस स्टेशनों पर भी ग्रेनेड हमले किए थे। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।
कौन है आतंकी हैप्पी पासिया?
हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल” का कमांडर है। उसने चंडीगढ़ और जालंधर में 14 ग्रेनेड अटैक कर पंजाब को दहला दिया था। पिछले छह महीने में हैप्पी ने प्रदेश में 14 ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया था। आरोपी अमेरिका में छिपा हुआ था। NIA की ओर से आतंकी पर 5 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर किया था हमला
हैप्पी पासिया की गिनती खतरनाक आतंकियों में की जाती है। मास्टर माइंड पासिया ने अमेरिका में रहते हुए पंजाब में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करवाया था। हालांकि वह बच गए थे। भारत सरकार हैप्पी की तलाश में काफी दिनों से थी। वह स्कूली छात्रों से मिलकर उनका माइंड वॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करता था।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैप्पी का भी होगा भारत प्रत्यर्पण…
हैप्पी पासिया पंजाब में ग्रेनेड हमलों का दोषी है। ऐसे में अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के बाद अब एक और आतंकी के भारत प्रत्यर्पण की उम्मीद बंधती नजर आ रही है। आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद हाल ही में बेल्जियम में मेहुल चौकसी के भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं अब पंजाब ग्रेनेड हमलों के आरोपी हैप्पी पासिया भी अमेरिका के शिकंजे में आ गया है। ऐसे में अब इस आतंकी के भी भारत प्रत्यर्पण की संभावना बढ़ जाती है।
Happy passia accused of grenade attacks in punjab arrested in america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM













