कुरान जलाया…धमकी दी, ट्रंप की पार्टी की नेता ने की हद पार, कहा- चुनाव जीती तो खत्म कर दूंगी इस्लाम
US News: टेक्सास की पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज ने कुरान जलाने का वीडियो साझा कर इस्लाम विरोधी बयान दिए, जिससे अमेरिकी राजनीति में विवाद भड़क गया है। ट्रंप उनका समर्थन कर रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
वैलेंटिना गोमेज (फोटो-सोशल मीडिया)
Pro-Trump leader Burns Quran: अमेरिका राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप की कट्टर समर्थक और टेक्सास की रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय की पवित्र किताब कुरान को फायरगन से आग लगाती हुए नजर आ रही है। वैलेंटिना का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिकी सियात में हड़कंप मच गया है।
वीडियो में वह कुरान को आग लगाते हुए यह कहती दिख रही हैं कि अगर वह चुनाव जीतती हैं, तो टेक्सास से इस्लाम को समाप्त कर देंगी। गोमेज ने मुसलमानों पर यह आरोप लगाया कि वे ईसाई देशों पर कब्जा जमाने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन्हें वोट दें, ताकि वह संसद पहुंचकर नागरिकों को मुस्लिमों की कथित हिंसा से बचा सकें।
गोमेज का समर्थन कर रहे ट्रंप
वैलेंटिना 2026 के चुनाव में टेक्सास के 31वें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। उनका समर्थन खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक नकली गोली चलाने का वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने इमिग्रेंट्स को जिम्मेदार बताया और उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
🚨 Texas GOP candidate Valentina Gomez just released a campaign ad burning the Quran and vowing to “end Islam in Texas.” This isn’t politics. It’s incitement. When the mosques start burning, remember: this was the match and the Texas GOP handed her the lighter. pic.twitter.com/aYdvihPVHw — Brian Allen (@allenanalysis) August 26, 2025
उनके इसी रवैये और भड़काऊ बयानों के कारण कई बार सोशल मीडिया से उनका वीडियो हटाया जा चुका है। इंस्टाग्राम ने उनका अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह दिखाता है कि वे सत्ता के लिए खतरा हैं क्योंकि वे जो सोचती हैं, उसे खुलकर बोलती हैं। इतनी ही नहीं उन्होंने अपने एक वीडियो में बच्चों की किताबों को जलाया था। तब गोमेज ने कहा था कि, LGBTQ+ से जुड़ी किताबें बच्चों पर बुरा असर डालती हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के मुंह पर तमाचा, फ्रांस-रूस ने दी राफेल, सुखोई बनाने की तकनीक, भारत में होगा निर्माण
विवादों से पुराना नाता
वैलेंटिना का जन्म 8 मई 1999 को कोलंबिया के मेडेलिन में हुआ था। उनका परिवार 2009 में अमेरिका आकर न्यू जर्सी में बस गया। उन्होंने सेंट्रल कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की और 2020 में MBA हासिल किया। पढ़ाई के दौरान वह तैराकी में भी सक्रिय रहीं और कोलंबियाई राष्ट्रीय स्विमिंग टीम की सदस्य थीं। 2024 में उन्होंने मिसौरी में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट पद के लिए चुनाव भी लड़ा। उनकी राजनीतिक गतिविधियां अक्सर विवादों में रहती हैं।
