-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Buddhist Monk Got Crores Of Rupees Overnight Started Distributing It To People Know The Whole Matter
बौद्ध भिक्षु को रातोंरात मिले करोड़ों रुपये, लोगों को बांटना किया शुरू- जानें पूरा माजरा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-PhrakruPhanom Prechakon-Facebook)
नई दिल्ली: थाईलैंड से एक खबर सामने आयी है, जिसने एक नहीं बल्कि कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। दरअसल वहां के एक मॉन्क (बौद्ध भिक्षु) (Buddhist monk) की किस्मत रातोंरात चमक गई, उन्होने 4 करोड़ रुपये (4 crore) की लॉटरी (lottery) जीती, भला इतना पैसा आप जीते तो अपनी जिंदगी बड़े एशोआराम से गुजारेंगे लेकिन लॉटरी जितने के बाद बौद्ध भिक्षु ने वह पैसे लोगों में दान करना शुरू कर दिया। इस खबर की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है…
लोगों में बांटे लॉटरी के पैसे
आपको बता दें कि मॉन्क स्थानीय लोगों, अन्य मंदिरों और विभिन्न संगठनों को ये पैसे दान कर रहा है।थाईलैंड के उत्तरी प्रांत नखोन फनोम (Nakhon Phanom) के इस मॉन्क का नाम फ्रा क्रू फनोम है, इनकी उम्र 47 वर्ष है। ये बौद्ध भिक्षु Wat Phra That Phanom Woramahawihan नाम के एक मंदिर के सेक्रेटरी भी हैं। thethaiger.com के मुताबिक, मॉन्क फनोम ने हाल ही में 18 मिलियन baht (4 करोड़ रुपये से अधिक) का लॉटरी पुरस्कार जीता, जिसे अब वह दान कर रहे हैं।
इसबारे में उनका कहना है कि वह आमतौर पर लॉटरी टिकट नहीं खरीदते हैं क्योंकि भिक्षुओं को किसी भी प्रकार के जुए में शामिल नहीं होना चाहिए, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने एक स्थानीय दुकानदार की मदद के लिए एक लॉटरी टिकट खरीदा था।लेकिन उनके इस काम से जाने कितने लोगों का भला हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
Prayagraj Viral Video: ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर थिरके व्यापारी नेता लालू मित्तल, वीडियो वायरल
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
Monk ने कहा…
दरअसल लॉटरी का दुकानदार कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा था ऐसे में उसकी मदद करने के लिए मोंक ने लॉटरी टिकट खरीदा था। फनोम का मानना है कि उन्होंने जो पैसा जीता वह स्वर्गदूतों का है और वह इसे अपने लिए नहीं रखना चाहते थे, इसलिए लॉटरी में जीते पैसों को उन्होंने दूसरों को बांटने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने हजारों स्थानीय लोगों को 200-200 baht (500-500 रुपये) दान करना शुरू कर दिया। इसके लिए अब लोगों की लंबी लाइन लगी है।
पैसे लेने लगी लाइन
रिपोर्ट में बताया गया कि पैसे दान करने के ऐलान के बाद मॉन्क के पास लोगों की लाइन लग गई। पैसे लेने के लिए लोग हजारों की संख्या में मंदिर आने लगे। अब आलम ये है कि प्रांतीय अधिकारी भीड़ की निगरानी कर रहे हैं और भीड़ के बीच कोविड नियमों का पालन भी करवा रहे हैं। आपको बता दें कि मॉन्क ने अब तक क्षेत्र के स्थानीय लोगों को कुल 1.5 मिलियन baht (34 लाख) दान दिए हैं। उनका कहना है कि वह सारा पैसा ( 4 करोड़) दान में देंगे। इससे लोगों को आर्थिक मदद होगी।
स्वर्गदूतों का आशीर्वाद
इस घटना के बारे में मॉन्क फनोम ने थाईलैंड के मीडिया को बताया कि स्वर्गदूतों ने उसे आशीर्वाद दिया कि वो लॉटरी जीते और लोगों की मदद करे क्योंकि वह 10 वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने बताया कि वो लॉटरी ड्रा से तीन दिन पहले 061905 नंबर वाले तीन लॉटरी टिकट लाए थे। बता दें कि खुद विक्रेता ने उनसे लॉटरी टिकट खरीदने में मदद करने के लिए कहा था। मोंक के इस काम की सभी लोग बेहद तारीफ़ कर रहे है।
Buddhist monk got crores of rupees overnight started distributing it to people know the whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














