विदेश में रह रहे 30 लाख ब्रिटिश नागरिकों को वापस मिला अपना मताधिकार
- Written By: अक्सा अंसारी
ब्रिटिश नागरिक
लंदन: विदेश में रह रहे भारतीयों (Indians) समेत 30 लाख से अधिक ब्रिटिश नागरिकों (British Citizens) को चुनाव अधिनियम, 2022 लागू होने के बाद ब्रिटेन (Britain) के आम चुनाव और जनमत संग्रहों में वोट करने का अधिकार वापस मिल गया है। यह 1928 में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने के बाद से ब्रिटेन (Britain) की मताधिकार सूची में सबसे बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।
मंगलवार यानी 16 जनवरी से मतदान अधिकार पर 15 साल की मनमानी सीमा रद्द कर दी गयी है। दुनियाभर में ब्रिटिश नागरिक ऑनलाइन मतदान करने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, भले ही वे कितने भी समय से विदेश में क्यों न हों। पंजीकरण कराने पर उनका नाम तीन साल के लिए मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा। पंजीकरण के बाद मतदाता डाक या प्रॉक्सी वोट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। इस कानून के लागू होने के साथ ही ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के विदेश में रह रहे सदस्यों और समर्थकों के वैश्विक नेटवर्क ‘कंजर्वेटिव्स अब्रॉड’ की अगुवाई में चल रहे अभियान ‘वोट्स फॉर लाइफ’ का समापन हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: ब्रिटिश राजघराने की प्रतिष्ठा पर आंच
Asylum Hotels: ब्रिटेन में सख्त हुए इमिग्रेशन नियम, बंद होंगे शरणार्थी होटल, अंग्रेजी भाषा की जानकारी अनिवार्य
UK Citizenship: ब्रिटेन में मुसलमानों से छीनी जा सकती है नागरिकता, भारतीय मूल के मुस्लिम भी खतरे में
IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…
ब्रिटिश मंत्री माइकल गोव ने कहा, ‘‘आज से दुनियाभर के लाखों ब्रिटिश नागरिक भविष्य में होने वाले आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं और देश के शासन में अपनी राय प्रकट कर सकते हैं।”उन्होंने कहा, ‘‘कंजर्वेटिव ने एक बार फिर दिखाया है कि हमारी पार्टी लोकतंत्र हितैषी है और प्रत्येक व्यक्ति के वोट देने के अधिकार की रक्षा करती है।”
(एजेंसी)
