Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्यूबा-वेनेजुएला मुद्दे पर अमेरिका पर भड़के लूला…दिया करारा जवाब, बोले- जनता करेगी वेनेजुएला का फैसला

US-Brazil Relations: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने क्यूबा और वेनेजुएला के मामलों में अमेरिका की भूमिका पर आपत्ति जताई, कहा कि समस्याओं का समाधान वहां के लोग ही करेंगे, न कि बाहरी ताकतें।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 30, 2026 | 05:14 PM

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Brazilian President Lula Slams US: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने क्यूबा और वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में अमेरिका की भूमिका पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी देश की समस्याओं का समाधान वहां के नागरिकों को ही करना चाहिए, न कि किसी बाहरी ताकत को हस्तक्षेप करना चाहिए।

शनिवार को बहिया राज्य के साल्वाडोर शहर में वर्कर्स पार्टी की 46वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में राष्ट्रपति लूला ने कहा कि ब्राजील क्यूबा के लोगों के साथ पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूबा की जनता एक ऐसी संकट की स्थिति का सामना कर रही है, जिसे अमेरिकी नीतियों और अटकलों ने और भी गंभीर बना दिया है।

लूला ने क्या कहा?

लूला ने कहा, “हमारा देश क्यूबा के लोगों के साथ खड़ा है, और हमें एक राजनीतिक दल के रूप में उनके लिए मदद के रास्ते खोजने चाहिए।” वेनेजुएला के मुद्दे पर भी उन्होंने अमेरिका को निशाने पर लिया और कहा, “वेनेजुएला की समस्याओं का समाधान वेनेजुएला के लोग खुद करेंगे, न कि संयुक्त राज्य अमेरिका या ट्रंप।”

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका में ‘नो किंग्स’ क्रांति, ट्रंप के खिलाफ 50 राज्यों में उतरी लाखों की भीड़, टूटे विरोध के सारे रिकॉर्ड

‘होर्मुज खोलो वरना मिटा दूंगा नामोनिशान’, ट्रंप ने ईरान को दी भीषण तबाही की धमकी; निशाने पर खर्ग द्वीप

ट्रंप ने अचानक बदली चाल! अंधेरे में डूबे क्यूबा के लिए ‘मसीहा’ बना रूस; 1 लाख मीट्रिक टन तेल लेकर पहुंचा टैंकर

ईरान पर महायुद्ध की तैयारी? ट्रंप ने तैनात किए 50,000 सैनिक, खार्ग द्वीप और होर्मुज पर US की पैनी नजर

इस बीच, क्यूबा और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर बयानबाजी में तेजी आ गई है। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने क्यूबा सरकार की शंकाओं को नकारते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीति के लिए तैयार हैं और दोनों देशों के बीच संवाद पहले से ही जारी है।

क्यूबा सरकार ने ट्रंप के इस दावों से इनकार

क्यूबा सरकार ने ट्रंप के इस दावे को नकारा और एक पत्रकार ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्यूबा अमेरिका से बातचीत तभी करेगा जब वह बिना दबाव, बिना शर्त, समानता के आधार पर और संप्रभुता के सम्मान के साथ हो। इसके अलावा, क्यूबा सरकार ने ट्रंप के दावे को भी खारिज किया कि दोनों देशों के बीच संवाद हो रहा है।

यह भी पढ़ें: रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला: AIMSA ने पीएम मोदी से सुरक्षा की लगाई गुहार

इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्यूबा सरकार अब अंतिम दौर में है और देश की स्थिति बहुत खराब है, इसलिए उसे अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ बयान देने में सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार रहते हैं और दोनों देशों के बीच संवाद इस समय भी जारी है।

Brazil president lula criticizes us policy on cuba and venezuela

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • America
  • Brazil
  • Cuba News
  • Donald Trump
  • Venezuela

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.