Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले दी थी तख्तापलट की धमकी…अब रिश्ते सुधारने में जुटे ट्रंप, ब्राजील के राष्‍ट्रपत‍ि लूला को दिया खास ऑफर

Brazil-US Relations: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से 50 मिनट लंबी फोन बातचीत की, वेनेजुएला, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ और कूटनीतिक संबंध सुधार पर चर्चा हुई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 27, 2026 | 08:04 AM

अमेरिका दौरे पर जाएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lula Holds Phone Call With Trump: ब्राजील और अमेरिका के बीच टैरिफ और अन्य मसलों के कारण आई तनावपूर्ण स्थिति अब धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। इस बदलाव का संकेत सोमवार को उस समय मिला जब ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ करीब 50 मिनट लंबी फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद ब्राजील सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि लूला जल्द ही वाशिंगटन जाकर ट्रंप से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे।

फोन कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सबसे ज्यादा ध्यान वेनेजुएला की स्थिति, ट्रंप के नए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ प्रस्ताव और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई पर रहा। वेनेजुएला का मुद्दा खासतौर पर अहम था क्योंकि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया था। 

वेनेजुएला पर कार्रवाई से नाराज थे लूला

लूला ने पहले इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी और इसे “रेड लाइन क्रॉस करना” बताया था। लेकिन सोमवार को हुई बातचीत में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना सबसे जरूरी है और वेनेजुएला के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम किया जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘यूरोप खुद के खिलाफ जंग को फंड कर रहा है…’, अमेरिका को चुभने लगी भारत-EU ट्रेड डील, फैला रहे हैं झूठ

Pakistan Blast: बलूच लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को फिर बनाया निशाना, IED विस्फोट से रेलवे ट्रैक उड़ाया

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 25 की मौत, लाखों घरों में बिजली गुल और उड़ानें रद्द

अमेरिका में बर्फीले तूफान में प्राइवेट Jet Crash, 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल

ट्रंप ने दिया बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव

लूला और ट्रंप ने ट्रंप के नए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ प्रस्ताव पर भी चर्चा की। लूला ने सुझाव दिया कि इस पहल को केवल गाजा की स्थिति तक ही सीमित रखा जाए, ताकि यह संयुक्त राष्ट्र के समानांतर न खड़ा हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि इस बोर्ड में फिलिस्तीनियों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। हालांकि, ब्राजील सरकार ने बयान में स्पष्ट नहीं किया कि लूला ने इस पहल में शामिल होने के ट्रंप के निमंत्रण को स्वीकार किया है या नहीं।

यह भी पढ़ें: ‘यूरोप खुद के खिलाफ जंग को फंड कर रहा है…’, अमेरिका को चुभने लगी भारत-EU ट्रेड डील, फैला रहे हैं झूठ

यह बातचीत और लूला के वाशिंगटन यात्रा के संकेत इस बात को दिखाते हैं कि दोनों देश अब अपने कूटनीतिक संबंधों को सुधारने और संवाद के द्वार खुले रखने के प्रयास में हैं। पिछले समय में टैरिफ और विचारधारा को लेकर तनाव बना हुआ था, लेकिन अब यह कदम संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।  

Brazil lula trump phone call agree washington visit discuss venezuela peace board

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 08:04 AM

Topics:  

  • Brazil
  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.