जगह-जगह मस्जिद देख भड़के ट्रंप के करीबी सांसद, बोले- डलास को पाकिस्तान बना दिया; भारत से है खास संबंध
Brandon Gill News: अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने टेक्सास में इस्लामीकरण पर चिंता जताई, उन्होंने बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन को अमेरिका की पहचान के लिए खतरा बताया।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dallas Islamization Controversy: अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने टेक्सास राज्य के कुछ इलाकों में इस्लामीकरण को लेकर तीखी पतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वहां के स्थानीय मॉल में जाने पर ऐसा लगता है कि वे पाकिस्तान में हैं, न कि डलास, टेक्सास में। रियल अमेरिकाज वॉयस से एक इंटरव्यू में गिल ने कहा कि उनके वोटर्स अक्सर इस बारे में शिकायत करते हैं कि डलास इलाके में इस्लामीकरण बढ़ रहा है।
गिल ने बताया कि उनके इलाके में ऐसी मस्जिदों का निर्माण हो रहा है जो उन स्थानों के पास हैं जहां उनके या उनके परिवार के सदस्य कई पीढ़ियों से रहते हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पूरी कम्युनिटीज़ बदल रही हैं। आप लोकल मॉल में जाते हैं और ऐसा लगता है जैसे आप पाकिस्तान में हैं। यह एक बड़ी समस्या है।”
कौन है ब्रैंडन गिल?
ब्रैंडन गिल की पत्नी डेनिएल डिसूजा गिल भारतीय मूल की हैं और वह ट्रंप के सहयोगी दिनेश डिसूजा की बेटी हैं। गिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन अमेरिका की पहचान को बदल रहा है और इसे वह देश नहीं बना रहा, जिसे लोग प्यार करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
रूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
पहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
फिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
गिल टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि हैं और हाउस ज्यूडिशियरी, बजट और ओवरसाइट कमेटियों के सदस्य हैं। इसके अलावा, वह डॉग सब-कमेटी में भी काम करते हैं, जहां उनकी प्राथमिकताएं सीमा सुरक्षा, जीवन की रक्षा, सरकारी बर्बादी का अंत और अमेरिका की आर्थिक ताकत को फिर से स्थापित करने पर हैं।
सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना
हालांकि, ब्रैंडन गिल की टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। एक यूज़र ने कहा कि वह पाकिस्तान से नफरत करने के मामले में इस हद तक जा चुके हैं कि यह उनके लिए स्वाभाविक हो गया है। वहीं, कुछ अन्य ने यह भी टिप्पणी की कि वह अपनी भारतीय पत्नी को खुश रखने के लिए पाकिस्तान का नाम ले रहे हैं। एक अन्य यूज़र ने यह भी याद दिलाया कि डेनिएल ने भी मुसलमानों के बारे में विवादास्पद टिप्पणियां की हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव से पहले ढाका में हिंसक प्रदर्शन, उस्मान हादी की हत्या की UN जांच की मांग
यह विवाद कुछ महीने पहले तब उभरा था जब ब्रैंडन गिल और उनकी पत्नी ने भारतीय मूल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी के बारे में सांप्रदायिक टिप्पणियां की थीं। यह तब हुआ जब ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव लड़ रहे थे और बाद में उन्होंने जीत हासिल की थी।
