Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेन हाईजैक में कैप्टन रिजवान भी बंधक, BLA ने किया दावा; पाकिस्तानी सेना ने कहा- ऑपरेशन हुआ पूरा

Pakistan train hijack News: बीएलए का दावा है कि अब भी पाकिस्तान सेना के 150 सैनिक उनके बंधक हैं। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा करने की बात कही है। बंधकों में कैप्टन रिजवान भी शामिल हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 13, 2025 | 10:25 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि ट्रेन में कुल 426 यात्री सवार थे, जिनमें 214 पाकिस्तानी सैनिक शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 60 सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि 150 अब भी बंधक बनाए गए हैं। BLA के कब्जे में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी, कैप्टन रिजवान भी हैं, जो 43 पंजाब रेजिमेंट से जुड़े हैं।

पाकिस्तान सेना ने घोषणा की है कि ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान बंधक बनाए गए 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी गई। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ के अनुसार, सुरक्षा बलों ने कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया।

फ्रंटियर कोर के चार जवान शहीद

लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने जानकारी दी कि सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों का सफाया कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विद्रोहियों ने ट्रेन पर हमला किया, जिसमें 21 यात्रियों की जान चली गई। इस हमले में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के चार जवान भी शहीद हो गए। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ के अनुसार, सेना ने जवाबी कार्रवाई में सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

India-EU Trade Deal: यूरोपीय कारों पर टैरिफ 110% से घटकर होगा 40%, 27 देशों के लिए बड़ी खबर

अमेरिका से डील के बाद TikTok में आई बड़ी खराबी… यूजर्स ने लॉगिन और वीडियो पोस्टिंग में जताई समस्या

Global Celebration: दुनिया भर में गूंजा भारत का गौरव, भारतीय दूतावासों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

भारत के लौटते ही UAE के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को दिया झटका…इस बड़े ऑपरेशन से पीछे खींचे हाथ

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

बलूचिस्तान प्रांत में पहली बार बीएलए ने किसी ट्रेन को हाइजैक किया है। हालांकि, पिछले वर्ष संगठन ने प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों, प्रतिष्ठानों और विदेशी नागरिकों पर अपने हमले तेज कर दिए थे।

हाल ही में हुई थी ट्रेन सेवा बहाल

पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद क्वेटा से पेशावर के लिए ट्रेन सेवाओं को बहाल किया था। बीएलए ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि यदि पाकिस्तान सेना कोई अभियान चलाती है, तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी।

पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित इस समूह की गतिविधियों में हाल के दिनों में तेजी आई है। बलूचिस्तान में पिछले वर्ष हमलों की संख्या बढ़ी है। नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जबकि 62 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद रेलवे ने कई सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

Bla claimed that captain rizwan was also taken hostage in train hijacking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 10:25 AM

Topics:  

  • Hijack
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.