‘डेमोक्रेट्स की मदद की तो…’, ट्रंप ने एलन मस्क को दी खुली चेतावनी, सुलह से इनकार
एलन मस्क ट्रंप सरकार के नए बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध कर रहें हैं। इसके चलते दोनों दिग्गजों में पिछले कुछ समय से जुबानी जंग चलती आ रही है। ट्रंप ने अब मस्क को धमकी दी है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच ट्रंप ने मस्क को खुली चुनौती देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
हालांकि एलन मस्क अब इस लड़ाई से पीछे हटते नजर आ रहे हैं, लेकिन ट्रंप मस्क से बहुत ज्यादा नाराज हैं और अब उनका इरादा उन्हें माफ करने का नहीं है। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनका मस्क से रिश्ते सुधारने का कोई इरादा नहीं है।
मस्क को भुगतनेहोंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि अगर मस्क आगामी चुनावों में डेमोक्रेट्स की मदद करने की कोशिश की, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो आने वाले समय में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के साथ अपने रिश्तों को ठीक करना चाहेंगे? और क्या उनका रिश्ता मस्क के साथ खत्म हो गया है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, हां, मुझे निश्चित तौर पर ऐसा लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
चांद की सतह पर नहीं जमीन के नीचे है बर्फ, चंद्रयान-2 ने खोज लिया पानी का खजाना! वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
ट्रंप ने कहा कि मस्क को चेतावनी देते हुए कहा कि वो 2026 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक सांसदों और उम्मीदवारों का समर्थन कर सकते हैं और अगर वह ऐसा करते हैं, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सुलह का कोई इरादा नही
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आप जानते हैं कि मैं दूसरे कामों में व्यस्त हूं। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव में भारी मतों से जीता है। मैंने मस्क को बहुत सारे मौके दिए हैं, ऐसा होने से पहले मैंने उन्हें अपने साथ अपनी सरकार में काम करने का मौका भी दिया। मैंने अपने पहले प्रशासन के दौरान भी उनकी जान बचाई थी, पर अब मेरा मस्क से बात करने या सुलह करने का कोई इरादा नहीं है।
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे पर हमला, कार्यक्रम के दौरान सिर में मारी गोली
मस्क-ट्रंप के बीच विवाद क्यों?
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में एक नया बिल लेकर आया है। जिसका नाम बिग ब्यूटीफुल बिल है। मस्क इस बिल के खिलाफ हैं और लगातार इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसके चलते ट्रंप मस्क से नाराज हैं और अब उन्होंने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दे दी है।
