Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1

Chahal Ishant Sharma Launch Aquon: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और ईशांत शर्मा ने मिलकर नया एनर्जी ड्रिंक 'एक्वॉन' लॉन्च किया है। इस ड्रिंक को लेकर दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बिजनेस प्लानिंग भी शेयर की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2026 | 11:04 AM

इशांत शर्मा और युजवेंद्र चहल, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chahal Ishant Sharma Launch Aquon Energy Drink: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने मिलकर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर अपना नया एनर्जी ड्रिंक Aquon बाजार में लॉन्च कर दिया है। चहल का कहना है कि यह ड्रिंक किसी खास वर्ग के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।

इस ड्रिंक को तैयार करने में सेहत का पूरा ध्यान रखा गया है। चहल ने बताया कि इसमें शुगर यानी चीनी की मात्रा सिर्फ 10 प्रतिशत रखी गई है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी और सुरक्षित है। अक्सर खिलाड़ी एनर्जी के लिए चॉकलेट खाते हैं, लेकिन इस ड्रिंक के बाद उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

रसना की तरह हर कोई ले सकेगा मज़ा

युजवेंद्र चहल ने अपने इस नए सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह क्रिकेट खेलने के साथ-साथ खुद का एक ब्रांड बनाना चाहते थे। उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जैसे लोग बचपन में बड़े शौक से रसना पीते थे, वैसे ही इस एनर्जी ड्रिंक को भी खिलाड़ी से लेकर आम आदमी तक हर कोई चाव से पी सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!

ITR Filing 2026: कौन-सा फॉर्म भरें? भूल जाइए सारी टेंशन, अब इनकम टैक्स पोर्टल खुद ढूंढ कर देगा सही फॉर्म

इस बेहतरीन प्रोडक्ट को तैयार करने में दोनों क्रिकेटर्स को करीब 7 से 8 महीने का लंबा समय लगा। चहल और ईशांत ने बाजार में इसे उतारने से पहले कई तरह के ड्रिंक्स का खुद टेस्ट किया, जिसके बाद आखिरकार ‘एक्वॉन’ को फाइनल लुक और स्वाद दिया गया।

खेल के साथ बिजनेस के लिए निकाला वक्त

जब चहल से पूछा गया कि लगातार क्रिकेट खेलने के बीच इस बिजनेस के लिए वक्त निकालना कितना मुश्किल था? तो उन्होंने साफ कहा कि वह आईपीएल और काउंटी क्रिकेट में लगातार व्यस्त हैं, लेकिन वह हमेशा से अपना एक खुद का ब्रांड चाहते थे। इसलिए जैसे ही थोड़ा समय मिला, उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया।

दूसरी तरफ, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बताया कि उनका पूरा ध्यान किसी टैगलाइन पर नहीं, बल्कि सिर्फ एक शानदार प्रोडक्ट बनाने पर था। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद एक ऐसा ड्रिंक तैयार करना था, जो सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना लोगों को खूब पसंद आए।

Gurugram, Haryana: On the launch of a new energy drink, Indian cricketer Ishant Sharma says, “Until now, we have not paid much attention to taglines. Our main focus has been on creating a good product. So far, we have worked on making a quality product that people will like…” pic.twitter.com/eVnaN58etK — IANS (@ians_india) July 13, 2026

हमारा प्रोडक्ट ही बनेगा नंबर वन

मार्केट में पहले से मौजूद कॉम्पिटिशन पर ईशांत शर्मा ने क्रिकेट का बहुत ही सुंदर उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि खेल की तरह ही बिजनेस में भी प्रतिद्वंद्वी होते हैं। मैदान पर जो आप करते हैं, वही बाकी खिलाड़ी भी करते हैं। बाजार में भी कई ड्रिंक्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:-  विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS

ईशांत ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि अगर आपका प्रोडक्ट वाकई दमदार और अच्छा है, तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मार्केट में कितने कॉम्पिटिटर्स मौजूद हैं। अगर क्वालिटी अच्छी होगी, तो आपका प्रोडक्ट खुद-ब-खुद नंबर वन बन जाएगा।

Chahal ishant sharma launch aquon energy drink

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 11:04 AM

Topics:  

  • Business News
  • Latest News
  • Yuzvendra Chahal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.