यूक्रेन-गाजा मुद्दे को लेकर अमेरिका-ब्रिटेन ने कसी कमर, मिलकर हल निकालेंगे बाइडन और स्टॉर्मर
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह वाशिंगटन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें यूक्रेन और गाजा में युद्ध के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। स्टॉर्मर शुक्रवार को ऐसे समय में अमेरिका की यात्रा करेंगे, जब बाइडन अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में जो बाइडन और कीर स्टार्मर
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह वाशिंगटन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें यूक्रेन और गाजा में युद्ध के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। स्टॉर्मर शुक्रवार को ऐसे समय में अमेरिका की यात्रा करेंगे, जब बाइडन अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने एक बयान में कहा कि ओवल ऑफिस यानी राष्ट्रपति कार्यालय में होने वाली यह बैठक यूक्रेन के लिए पश्चिमी समर्थन को जारी रखने पर केंद्रित होगी, क्योंकि वह रूस के आक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें:-‘स्टारलाइनर’ ने बिना सुनीता विलियम्स के धरती पर की सफल लैंडिंग, न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुआ लैंड
जीन-पियरे के मुताबिक, बैठक में इजराइल और हमास के बीच एक बंधक समझौता और संघर्ष-विराम कराने, लाग सागर में वाणिज्यिक जहाजों को ईरान समर्थित हूती लड़ाकों के हमलों से बचाने तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र में साझा चिंताओं के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन
प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
‘पावर ब्लू चाहिए…बेबी ब्लू नहीं’, ट्रंप ने अचानक दिया एयरफोर्स वन को बदलने का आदेश, जानें क्यों लिया फैसला
ये भी पढ़ें:-ब्राजील विमान हादसे के कारण का हुआ खुलासा, जिसमें 62 लोगों की हो गई थी मौत
स्टॉर्मर ने इससे पहले जुलाई में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन की यात्रा की थी। इस दौरान, उनकी बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी।
