Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन में तख्तापलट की आहट तेज! बीजिंग में अचानक इकट्ठा हुई चीनी फौज, छिन जाएगी जिनपिंग की कुर्सी?

Coup in China News: बीजिंग और आसपास असामान्य सैन्य गतिविधियों, बढ़ी सुरक्षा और PLA अधिकारियों की जांच ने चीन में अंदरूनी अस्थिरता की अटकलें तेज कर दी हैं, हालांकि कोई पुष्टि नहीं है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 30, 2026 | 12:28 PM

चीन में सेना और सरकार के बीच तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Military coup in China: चीन की राजधानी बीजिंग और उसके आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से असामान्य सैन्य गतिविधियों और कड़े सुरक्षा इंतज़ामों की खबरें सामने आ रही हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट और चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि सेना की आवाजाही और सतर्कता अचानक बढ़ा दी गई है। इससे चीन के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के भीतर संभावित अंदरूनी अस्थिरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की कुछ चुनिंदा यूनिट्स को फर्स्ट-लेवल कॉम्बैट रेडीनेस पर रखा गया है। आमतौर पर यह स्थिति तब लागू की जाती है, जब किसी बड़े खतरे या गंभीर आंतरिक सुरक्षा चिंता की आशंका हो। हालांकि, इस संबंध में चीनी सरकार या सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बीजिंग में सुरक्षा बढ़ाए जाने की वजह?

26 जनवरी की तारीख वाले कुछ वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट और वीबो पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में सैन्य वाहन और काफिले तियानजिन के वुकिंग जिले से गुजरते दिख रहे हैं, जो बीजिंग से लगभग 40-50 किलोमीटर दूर स्थित है। इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इनसे चर्चाओं को जरूर बल मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

लारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी

पाकिस्तान का बड़ा फैसला: भारतीय विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र, बढ़ी पाबंदियां

Eid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोकी सैन्य कार्रवाई… सऊदी अरब और तुर्किये की अपील पर हुआ सीजफायर

इसके साथ ही राजधानी के संवेदनशील इलाकों में पीपुल्स आर्म्ड पुलिस की विशेष इकाइयों, खासकर एलिट तेजिंग दस्तों की तैनाती बढ़ाए जाने की भी खबरें हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में मेट्रो सेवाओं के आंशिक रूप से बंद होने, सैन्य परिसरों को सील किए जाने और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की आवाजाही व संचार पर अस्थायी रोक की बातें भी सामने आई हैं।

सेना के भीतर जांच जारी

इन घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में चीनी सेना के भीतर चल रहा व्यापक शुद्धिकरण अभियान अहम माना जा रहा है। 24 जनवरी को चीन के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि पीएलए के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है, जिनमें शीर्ष स्तर के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके बाद से सेना के भीतर हलचल की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, बीजिंग के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने के पीछे सेना के भीतर गुटबाजी, असंतोष या नेतृत्व को लेकर अंदरूनी खींचतान की आशंका हो सकती है। कुछ विश्लेषक इसे राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सेना के कुछ वर्गों के बीच लंबे समय से चले आ रहे अविश्वास से भी जोड़कर देख रहे हैं। सत्ता के उत्तराधिकार को लेकर संवेदनशीलता भी एक संभावित कारण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कर्मचारी की पत्नी पर फिदा हुए ट्रंप…खुलेआम करने लगे फ्लर्ट, बोले- ‘सुंदर हो, इसलिए पति को दी नौकरी’

क्या चीन में तख्तापलट होगा?

फिलहाल चीन में किसी तख्तापलट या खुले संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। चीनी सरकारी मीडिया और आधिकारिक चैनल इस पूरे घटनाक्रम पर लगभग चुप हैं, जिसे विशेषज्ञ राजनीतिक रूप से संवेदनशील परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सामान्य रणनीति बताते हैं।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: चीन में बीते दिनों असामान्य सैन्य गतिविधियों की वजह क्या है?

    Ans: बीजिंग और आस-पास के इलाकों में सेना की आवाजाही बढ़ी और सुरक्षा कड़ी हुई। भारतीय खुफिया एजेंसियों और सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार यह आंतरिक सुरक्षा या नेतृत्व अस्थिरता की आशंका से जुड़ी हो सकती है।

  • Que: पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की कौन सी इकाइयाँ सक्रिय हैं?

    Ans: PLA यूनिट्स को फर्स्ट-लेवल कॉम्बैट रेडीनेस पर रखा गया है। यह स्थिति गंभीर खतरे या आंतरिक सुरक्षा चिंताओं के समय लागू होती है। आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

  • Que: बीजिंग में सुरक्षा बढ़ाने के संकेत क्या हैं?

    Ans: वीचैट और वीबो पर वायरल वीडियो में सैन्य वाहन और काफिले दिखे। मेट्रो सेवाओं पर रोक, सैन्य परिसरों की सीलिंग और वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही पर प्रतिबंध जैसी रिपोर्टें भी सामने आई हैं।

  • Que: सेना के भीतर कौन सी घटनाएं जारी हैं?

    Ans: PLA में शुद्धिकरण अभियान चल रहा है। 24 जनवरी को रक्षा मंत्रालय ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच की पुष्टि की। इससे सेना में हलचल और गुटबाजी की चर्चाएँ तेज हुई हैं।

  • Que: क्या चीन में तख्तापलट होने वाला है?

    Ans: फिलहाल तख्तापलट या खुले संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। सरकारी मीडिया चुप है, जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सामान्य रणनीति मानी जाती है।

Beijing troop movement sparks china coup speculation about xi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 12:08 PM

Topics:  

  • China
  • Latest News
  • World News
  • Xi Jinping

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.