-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladeshis Got Angry On Sheikh Hasinas Visit To India What Did Bnp Leader Amir Khasru Say About The
शेख हसीना को भारत में शरण देने पर बौखलाए बांग्लादेशी, नाराजगी को लेकर क्या बोल गए बीएनपी नेता अमीर खसरू?
- Written By: शुभम पाठक
अमीर खसरू महमूद ने शेख हसीना को भारत द्वारा शरण देने पर कहा कि भारत में रहने का शेख हसीना का फैसला पूरी तरह से उनका और भारतीय अधिकारियों का है लेकिन हम उन्हें आगाह कर रहे है कि बांग्लादेश के लोग इसे अच्छे नजरिए से नहीं देखेंगे।

अमीर खसरू
ढाका: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट से पूरी दुनिया स्तबध है। बांग्लादेश हिंसा का भयावह रूप लेते ही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया और अभी शेख हसीने भारत में है, जिसको लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अमीर खसरू महमूद चौधरी की बौखलाहट देखने को मिली। जहां उन्होने शेख हसीने के भारत में रहने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत में रहने का शेख हसीना का फैसला पूरी तरह से उनका और भारतीय अधिकारियों का है लेकिन हम उन्हें आगाह कर रहे है कि बांग्लादेश के लोग इसे अच्छे नजरिए से नहीं देखेंगे।
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की स्थिति असमान्य हो गई, वहां प्रदर्शनकारियों ने कोहराम मचा दिया। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, कई जगहों पर अगजनी जैसी चिजें देखने को मिली। इन सबके बीच अब देखने वाली बात ये है कि बीएनपी नेता अमीर खसरू के इस बयान पर भारत सरकार किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है।
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार ने नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
सम्बंधित ख़बरें
‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
खसरू ने किया आगाह
बांग्लादेशी पूर्व पीएम के भारत में रहने को लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी नेता और पार्टी प्रवक्ता अमीर खसरू महमूद चौधरी ने कहा कि फिलहाल हसीना हत्याओं और जबरन गायब किए जाने से लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार तक के कई अपराधों के लिए बांग्लादेश में सबसे वांछित हैं। हसीना और भारत सरकार का फैसला है कि उन्हें पड़ोसी देश में रहना चाहिए या नहीं। इस मुद्दे पर बीएनपी का कोई अधिकार नहीं है।
इसके साथ ही अमीर खसरू ने शेख हसीना के भारत में रहने को लेकर बांग्लादेशी लोगों की सोंच के बारे में बतातें हुए कहा कि, बांग्लादेश के लोगों को लगता है कि भारतीय अधिकारियों को उनकी भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। बांग्लादेश में हसीना के भारत में रहने को अच्छी नज़र से नहीं देखेंगे।
ये भी पढ़ें:-आज वायनाड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, लैंडस्लाइड पीड़ितों से मिलेंगे, बोले राहुल- थैंक यू मोदी जी
बांग्लादेश की नाराजगी पर एक नजर
चलिए अब आपको बांग्लादेश की जनता हो या वहां के नेता, आखिर उनके अंदर अभी भारत को लेकर नाराजगी क्यों चल रही है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का इस्तीफा देने के बाद भारत में शरण पर बांग्लादेश में लोगों के अंदर नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगे कहा कि भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंध अवामी लीग पर निर्भर नहीं हैं और भारत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण दिए जाने पर बांग्लादेश में प्रतिकूल प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।
Bangladeshis got angry on sheikh hasinas visit to india what did bnp leader amir khasru say about the
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा
Jul 14, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज
Jul 14, 2026 | 10:48 AMNEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
Jul 14, 2026 | 10:46 AMनासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM










