- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Visits Wayanad Landslide Affected Areas Rahul Gandhi Kerala Cm
आज वायनाड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, लैंडस्लाइड पीड़ितों से मिलेंगे, बोले राहुल- थैंक यू मोदी जी
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को वायनाड का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बयान देते हुए PM मोदी को धन्यावाद दिया है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 10 अगस्त को लैंडस्लाइड से प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा हादसे में जीवित बचे लोगों से बातचीत भी करेंगे। वहीं PM मोदी के इस दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें धन्यावाद दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बाकायदा ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि, “भयानक त्रासदी का जायजा लेने को लेकर वायनाड जाने के लिए थैंक्यू, मोदी जी. ये बहुत ही अच्छा फैसला है। ”
इतना ही नही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के वायनाड दौरे पर बीते शुक्रवार को उम्मीद जताई थी कि वह लैंडस्लाइड की तबाही को देखने के बाद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे। राहुल गांधी ने X’ पर पोस्ट किया, “व्यक्तिगत रूप से भयानक त्रासदी का जायजा लेने के वास्ते वायनाड जाने के लिए धन्यवाद, मोदी जी। ये एक अच्छा फैसला है।मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही के स्तर को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।”
यहां पढ़ें- मनीष सिसोदिया की जमानत को लेकर कैमरे के सामने रो पड़ी आतिशी, कोर्ट के फैसले को बताया सच्चाई की जीत
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी आज सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को बचाव अभियान में शामिल दल निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद PM मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और लैंडस्लाइड में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे। PM यहां एक समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें उन्हें इस घटना और राहत के प्रयासों के बारे में विस्तार से उन्हे जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के लैंडस्लाइड प्रभावित वायनाड के दौरे से एक दिन पहले ही केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इलाके का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास एवं राहत कार्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी। राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने केंद्रीय टीम को सूचित किया है कि वायनाड के चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों और कृषि क्षेत्र दोनों में बड़ा नुकसान हुआ है। बयान में कहा गया है कि केवल पुनर्वास उद्देश्यों के लिए ही 2,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
लैंडस्लाइड प्रभावित वायनाड पर ताजा रिपोर्टों के अनुसार, बीते 30 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक कुल 226 लोगों की जान जा चुकी है। 197 शवों के अंग बरामद किए गए हैं, जबकि 133 लोग अब भी लापता हैं।
Pm modi visits wayanad landslide affected areas rahul gandhi kerala cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














