Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद युनुस भ्रष्टाचार के मामले में बरी, मुखिया बनते ही दिखी पॉवर

एक कहावत आपने सुनी होगी 'जब सईयां भए कोतवाल तब डर काहे का' लेकिन बांग्लादेश में इससे एक कदम आगे का मामला सामने आया है। यहां अंतरिम सरकार के प्रमुख बनते ही मोहम्मद युनुस भ्रष्टाचार के मामले में बरी हो गए हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 11, 2024 | 11:41 PM

मोहम्मद यूनुस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका : एक कहावत आपने सुनी होगी ‘जब सईयां भए कोतवाल तब डर काहे का’ लेकिन बांग्लादेश में इससे एक कदम आगे का मामला सामने आया है। यहां अंतरिम सरकार के प्रमुख बनते ही मोहम्मद युनुस भ्रष्टाचार के मामले में बरी हो गए हैं। ढाका के विशेष न्यायाधीश न्यायालय-4 भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की अभियोजन वापस लेने की याचिका को स्वीकार कर लिया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में रविवार को बरी कर दिया गया है। यूनुस ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद तीन दिन पहले ही पदभार ग्रहण किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढें:- बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने पहली बार दिया बयान, बोलीं- अमेरिका के इशारे पर तख्तापलट

डेली स्टार समाचार पत्र ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ढाका के विशेष न्यायाधीश न्यायालय-4 के न्यायाधीश मोहम्मद रबीउल आलम ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 494 के तहत मामले में अभियोजन वापस लेने की मांग की गई थी।

मुखिया बनते ही दिखी पॉवर

सात अगस्त को ढाका की एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन के एक मामले में यूनुस और ग्रामीण टेलीकॉम के तीन शीर्ष अधिकारियों अशरफुल हसन, एम शाहजहां और नूरजहां बेगम को बरी कर दिया था। यूनुस (84) ने बृहस्पतिवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने याचिका दाखिल करते हुए अभियोजन वापस लेने की मांग की थी।

हसीना के शासनकाल में दर्ज हुए थे मामले

नूरजहां बेगम 16 सदस्यीय सलाहकार परिषद की सदस्य हैं जो राज्य के मामलों को चलाने में मोहम्मद यूनुस की सहायता करेंगी। शेख हसीना के शासनकाल के दौरान यूनुस पर दर्जनों मामले दर्ज किये गये थे। जनवरी में एक अदालत ने श्रम कानून उल्लंघन के आरोप में यूनुस को छह महीने जेल की सजा सुनाई थी।

यह भी पढें:- भारत में घुसने की कर रहे थे कोशिश, 11 बांग्लादेशी नागरिकों को BSF ने हिरासत में लिया

– एजेंसी इनपुट के साथ

Bangladesh interim government chief mohammad yunus acquitted in corruption case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2024 | 11:17 PM

Topics:  

  • Bangladesh

सम्बंधित ख़बरें

1

अवामी लीग के दो नेता और पूर्व चुनाव आयोग सचिव की बढ़ी मुश्किलें, हुए गिरफ्तार!

2

एशिया कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PAK के हटने से इस देश को हुआ फायदा; अब टूर्नामेंट में मिला मौका

3

जमीन के नीचे बारूद… म्यांमार का ये कौन-सा नया खेल, पड़ोसी देश में मचा हड़कंप

4

डर के मारे भागी पुलिस… बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग का भयावह मामला, दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.