बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मंत्री के घर पेट्रोल बम से हमला; तारिक रहमान ने भारत पर लगाया साजिश का आरोप

Awami League violence Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा के बीच मंत्री हुमायूं कबीर के घर पेट्रोल बम हमला हुआ। तारिक रहमान ने अवामी लीग और सीमा पार साजिश पर गंभीर आरोप लगाए।
Tarique Rahman Blames India For The Violence
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया।

  • मंत्री ने अवामी लीग पर देशभर में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।

  • तारिक रहमान ने विरोध प्रदर्शनों के सीमा पार से संचालित होने का दावा किया।

  • भारत ने बांग्लादेश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

Tarique Rahman Blames India For The Violence: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार तड़के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के सिलहट स्थित आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया। हमले के कुछ घंटे बाद मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ता देशभर में हिंसा फैलाने में जुटे हैं। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों को आतंकवादी कार्रवाई करार दिया। 

बांग्लादेश में हो रही लगातार हिंसा को लेकर अब प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत का नाम लिए बिना शेख हसीना पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि विरोध प्रदर्शनों को सीमा पार से संचालित किया जा रहा है।

तारिक रहमान ने भारत पर लगाए आरोप

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आरोप लगाया कि अवामी लीग के विरोध प्रदर्शनों को देश के बाहर से बैठे लोग संचालित कर रहे हैं। उनके बयान को भारत की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, भारत ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है और बांग्लादेश के साथ सकारात्मक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने की अपनी नीति दोहराई है।

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल से इस मामले पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Tarique Rahman Blames India For The Violence
ट्रंप-पुतिन का याराना देख भड़के जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति को बताया दुश्मन No. 1; बोले- वह मासूमों का हत्यारा

अवामी लीग आतंकवादी संगठन: हुमायूं कबीर 

अपने घर पर हुए हमले के बाद विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने अवामी लीग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'अवामी लीग अब एक आतंकवादी संगठन बनकर रह गया है। कहीं पेट्रोल बम फेंके जा रहे हैं, तो कहीं आग लगाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत प्रतिबंध लगाया गया है।

सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अफजल हुसैन के मुताबिक, मंत्री के आवास पर पेट्रोल बम हमले में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमले में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

लालमोनिरहाट में भी भारत पर निशाना

इससे पहले गुरुवार को उत्तरी बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में एक कार्यक्रम के दौरान तारिक रहमान ने अवामी लीग के नेताओं पर देश और जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

Tarique Rahman Blames India For The Violence
इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल; आसपास के घरों तक पहुंचीं लपटें

उन्होंने भारत का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन कहा कि जिस देश में अवामी लीग के नेता भागकर गए हैं, वही उनका मालिक बना हुआ है। रहमान के मुताबिक, वहां के लोगों को खुश करने के लिए अवामी लीग फिर से बांग्लादेश और उसके नागरिकों के खिलाफ साजिश रच रही है।