इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल; आसपास के घरों तक पहुंचीं लपटें

इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल; आसपास के घरों तक पहुंचीं लपटें
iraq fire
इराक के बिजली स्टेशन में लगी आगसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

इराक के दक्षिणी प्रांत बसरा में शनिवार, 21 नवंबर को एक बिजली स्टेशन में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा बसरा शहर के उत्तर में स्थित अल-हरथा (Al-Hartha) बिजली स्टेशन में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें स्टेशन के आसपास बने रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खबर अपडेट की जा रही है।