शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया मंत्री का घर- VIDEO

Bangladesh Political Unrest: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मंत्रियों के घरों में आग लगाई, पुलिस ठिकानों पर हमले किए और कई जिलों में तोड़फोड़ की।
Bangladesh Political Unrest
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने उप विदेश मंत्री हुमायूं कबीर के घर में आगजनी की(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शेख हसीना की वापसी की तारीख नजदीक आते ही बांग्लादेश में हिंसा तेज हो गई।

  • 12 जिलों में नेताओं के घरों, सरकारी दफ्तरों और पुलिस ठिकानों पर हमले हुए।

  • हिंसा और झड़पों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई, कई घायल हैं।

  • ग्रामीण बैंक की 72 शाखाओं को आगजनी या आग लगाने की कोशिशों का निशाना बनाया गया।

Bangladesh Violence 2026: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। जैसे-जैसे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश  वापसी की तारीख नजदीक आ रही है बांग्लादेश में हिंसा बढ़ती जा रही है। हसीना के समर्थक पिछली अंतरिम सरकार के मंत्रियों और नेताओं को जमकर निशाना बना रहे हैं। बारीसाल जिले में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मंत्री जहांगीर कबीर नानक और सेवानिवृत्त मेजर जनरल जियाउल अहसान के घरों में भी तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग लगा दी गई। 

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में हो रही हिंसा में बड़े पैमाने पर आगजनी, देसी बम विस्फोट, तोड़फोड़, सड़कें जाम करना और झड़पें शामिल हैं। इस हिंसा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 

उप विदेश मंत्री के घर के बाहर आगजनी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने इसी गली में  मौजूद बांग्लादेश के उप विदेश मंत्री हुमायूं कबीर के घर को भी निशाना बनाया गया है।

Bangladesh Political Unrest
अंतराष्ट्रीय लिस्ट में पाकिस्तानियों का दबदबा, No.1 पर शहबाज-मुनीर; टॉप 50 में सिर्फ एक भारतीय कौन?

बांग्लादेश में कहां-कहां हो रही हिंसा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 14 से 19 नवंबर के बीच कम से कम 12 जिलों में हुई हिंसा के दौरान पुलिस थानों, राजनीतिक नेताओं के घरों, सरकारी दफ्तरों, वाहनों, परिवहन ढांचे, और वित्तीय व शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया गया।

बांग्लादेश के अखबार 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच कई जिलों में अवामी लीग के नेताओं और पार्टी से जुड़े लोगों के घरों पर हमले हुए। इन घरों में तोड़फोड़ की गई, लूटपाट की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।

पूर्व मंत्री के घर पर भी आगजनी 

इसके अलावा, बुधवार को राजशाही जिले के बाघा उपजिला में उपद्रवियों ने पूर्व राज्य मंत्री शहरयार आलम के चार मंजिला घर की चारदीवारी फांदकर अंदर पेट्रोल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया।

बारीसाल जिले में पूर्व मंत्री जहांगीर कबीर नानक और सेवानिवृत्त मेजर जनरल जियाउल अहसान के घरों में भी तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग लगा दी गई। साथ ही, पटुआखाली जिले में बुधवार और गुरुवार के बीच हमलावरों ने अवामी लीग के नेताओं और उससे जुड़े संगठनों के नेताओं के कम से कम सात घरों में आग लगा दी। इनमें पूर्व सांसद शाहजहां मिया का घर भी शामिल था। 

बांग्लादेश में बढ़ती ही जा रही है हिंसा

बांग्लादेश में पिछले 12 दिनों में पुलिस ठिकानों और वाहनों को भी निशाना बनाया गया। अब तक तीन पुलिस ठिकानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं हैं, जबकि पुलिस के 18 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा, दो पुलिस ठिकानों पर देसी बम धमाके हुए, जिसमें एक वाहन को नुकसान पहुंचा। बढ़ती हिंसा का असर देश के वित्तीय संस्थानों के कामकाज पर भी पड़ा है।

Bangladesh Political Unrest
एक महिला पत्रकार से डर गया चीन! ट्रंप-पुतिन शी जिनपिंग की मीटिंग से किया बाहर; जानें क्यों?

बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक जताई चिंता

गुरुवार को बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक ने बताया कि 10 नवंबर से अब तक उसकी 72 शाखाओं को आगजनी या आग लगाने की कोशिशों का निशाना बनाया गया है। इससे बैंक के हजारों सदस्यों के लिए लोन सेवाएं और वित्तीय अवसर बाधित हुए हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ