-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Charge Sheet Filed Against Sheikh Hasina May Face Death Sentence
बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ चार्जशीट दायर, हो सकती है मौत की सजा
- Written By: अक्षय साहू
बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ ट्रिब्यूनल में चार्जशीट दायर की है। ट्रिब्यूनल हसीना को मौत की सजा सुना सकता है।

शेख हसीना
ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ ट्रिब्यूनल में चार्जशीट दायर की है। इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT-BD) आज यानी रविवार को शेख हसीना के खिलाफ लगे आरोपों पर सुनवाई कर रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रिब्यूनल शेख हसीना को मौत की सजा तक दे सकती है।
शेख हसीना के खिलाफ होने वाली इस सुनवाई को बांग्लादेश में लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। बांग्लादेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। इसमें बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व आईजीपी चौधरी मामून को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
क्या-क्या लगाए गए आरोप?
इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने अपने आरोपों में शेख हसीना को जुलाई और अगस्त में देश भर में हुए सामूहिक हत्याकांडों के लिए मुख्य आरोपी बनाया है। रविवार को मुकदमा दाखिल करने के दौरान मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम और अन्य अभियोजक मौजूद रहे। मुकदमा दायर होने से पहले 12 मई को एक जांच रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें कहा गया कि हत्याओं का आदेश शेख हसीना ने ही दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
तस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने बताया कि हसीना पर कम से कम पांच आरोप लगाए गए हैं। इनमें जुलाई के विद्रोह के दौरान सामूहिक हत्या को रोकने में नाकामी, लोगों को उकसाना, मिलीभगत और षड्यंत्र रचना जैसे आरोप शामिल हैं। रिपोर्ट में वीडियो फुटेज, ऑडियो क्लिप, हसीना की फोन पर बातचीत, हेलीकॉप्टर और ड्रोन की गतिविधियों के रिकॉर्ड के साथ-साथ पीड़ितों के बयान शामिल हैं। हालांकि शेख हसीना ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
हसीना ने की थी आईसीटी की स्थापना
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर रविवार को जिस आईसीटी कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा उसकी स्थापना खुद उन्होंने ही साल 2009 में की थी। शेख हसीना ने तब इस कोर्ट की स्थापना 1971 में बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए अपराधों की जांच के लिए की थी।
‘आतंकी जेल में रहते हुए बाप बन जाते हैं बाप’, अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे ओवैसी
आईसीटी कोर्ट ने हसीना सरकार से जुड़ा अपना पहला मुकदमा 25 मई को शुरू किया था। इस मामले में आठ पुलिस अधिकारियों पर 5 अगस्त को छह प्रदर्शनकारियों की हत्या के लिए मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप हैं।
Bangladesh charge sheet filed against sheikh hasina may face death sentence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














