Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाउल गायक की गिरफ्तारी पर बांग्लादेश में बवाल, तोड़े गए 200 से ज्यादा मजार; मचा हड़कंप

Bangladesh Baul Singer Arrest: बांग्लादेश में मशहूर बाउल गायक अबुल सरकार की गिरफ्तारी ने देशभर में असंतोष की हवा को तेज कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद कलाकारों, फकीरों और सांस्कृतिक समूहों पर...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 25, 2025 | 03:48 PM

बाउल गायक की गिरफ्तारी पर बांग्लादेश में बवाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh Religious Extremism: बांग्लादेश में लोकप्रिय बाउल गायक अबुल सरकार की गिरफ्तारी ने न सिर्फ कला जगत बल्कि पूरे देश में चिंता की लहर पैदा कर दी है। पुलिस ने उन्हें धार्मिक भावनाएं आहत करने और कथित तौर पर हिंसा भड़काने के आरोपों में पश्चिमी मदारीपुर के एक संगीत कार्यक्रम से गिरफ्तार किया था। उसी दिन अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद देश के कई हिस्सों में तनाव बढ़ गया। ढाका के बाहरी क्षेत्र में तौहीदी जनता नामक समूह ने बाउल समुदाय से जुड़े कलाकारों पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

250 से अधिक बुद्धिजीवियों का चेतावनी भरा बयान

सोमवार को 250 से अधिक शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों, लेखकों और कलाकारों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद देश में कट्टरपंथी हिंसा और धार्मिक उग्रवाद में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बयान में कहा गया कि कुछ समूह खुद को धर्म का ठेकेदार बताकर पूरे समाज में डर और दमन का माहौल पैदा कर रहे हैं।

200 से अधिक मजार तोड़े गए

जारी बयान में आरोप लगाया गया कि पिछले कुछ महीनों में 200 से अधिक मजारों को तोड़ा गया, कई कलाकारों, बाउल गायकों और फकीरों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। महिलाओं को कपड़ों व आवाजाही पर रोकने की घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि संगीत कार्यक्रमों, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी हमले दर्ज किए गए हैं।

कानून-व्यवस्था एजेंसियों पर निष्क्रियता का आरोप

मानवाधिकार संगठन ASK और ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश ने हालिया घटनाओं को धार्मिक सद्भाव पर हमला बताया और सरकार से तत्काल व सख्त कदम उठाने की मांग की है। आलोचकों का कहना है कि कानून-व्यवस्था एजेंसियाँ अक्सर निष्क्रिय रहती हैं और कई मामलों में उनकी चुप्पी हिंसा को बढ़ावा देती है।

“धार्मिक फासीवाद” की चेतावनी

कवि और कार्यकर्ता फरहाद मजहर ने ढाका में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश “धार्मिक फासीवाद” की ओर बढ़ रहा है।
वहीं अंतरिम सरकार के सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार मोस्तफा सरवर फारूकी ने माना कि स्थिति बेहद संवेदनशील है और सरकार इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-  ISI की एंट्री, टैंक डील की आहट… बांग्लादेश-पाकिस्तान में चल रही ‘डिफेंस एंग्रीमेंट’ की तैयारी!

सख्त कार्रवाई की मांग जारी

हालांकि बुद्धिजीवियों का कहना है कि सिर्फ संवेदना और निंदा काफी नहीं है। कलाकारों की सुरक्षा, हमलावरों की गिरफ्तारी और सांस्कृतिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सरकार को निर्णायक कदम उठाने होंगे।

Bangladesh baul singer abul sarkar arrest cultural attacks religious extremism rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 03:48 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों से कीव में तबाही, 6 की मौत, शांति वार्ता के बीच युद्ध और भड़का

2

ISI की एंट्री, टैंक डील की आहट… बांग्लादेश-पाकिस्तान में चल रही ‘डिफेंस एंग्रीमेंट’ की तैयारी!

3

टाइम आने पर करारा जवाब देंगे…पाकिस्तानी हवाई हमले से भड़का तालिबान, बदले की खाई कसम

4

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर बढ़ा अमेरिकी दबाव, ट्रंप प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.