Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बलूचिस्तान में फिर बम धमाका, उपायुक्त के काफिले को बनाया गया निशाना; सात सुरक्षाकर्मी घायल

Pakistan Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। तुर्बत इलाके में उपायुक्त के काफिले को निशाना बनाया गया, जिसमें सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 28, 2025 | 01:05 PM

बलूचिस्तान में फिर बम धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ। यह विस्फोट प्रांत के तुर्बत इलाके में तब हुआ जब केच के उपायुक्त बशीर बारेच का काफिला वहां से गुजर रहा था। पुलिस के अनुसार, धमाके में कम से कम सात सुरक्षाकर्मी और एक राहगीर घायल हुए हैं।

केच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोहैब मोहसिन ने बताया कि यह विस्फोट प्रेस क्लब रोड पर किया गया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने एक मोटरसाइकिल में बम लगाकर उसे रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया, जब उपायुक्त का काफिला इलाके से गुजर रहा था। इस हमले में ‘लेवीस’ नामक अर्धसैनिक बल के पांच जवान और एक राहगीर घायल हुए। बाद में घायलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई, जिनमें सात ‘लेवीस’ कर्मी शामिल हैं।

बुलेटप्रूफ वाहन में सवार थे उपायुक्त

एसएसपी मोहसिन ने आगे बताया कि उपायुक्त बशीर बारेच पूरी तरह सुरक्षित हैं क्योंकि वे बुलेटप्रूफ वाहन में सवार थे। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी चार गाड़ियां और पास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया गया। विस्फोटक सामग्री के अवशेष जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को बनाया जा रहा निशाना

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हमला उसी सिलसिले की एक कड़ी है जो पिछले कुछ महीनों से बलूचिस्तान में जारी है। बलूच विद्रोही लगातार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले कलात और केच जिलों में भी इसी तरह के आईईडी धमाके हुए थे, जिनमें पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें:- सीमा पर बढ़ रहा तनाव! इस्तांबुल में पाक-अफगान शांति वार्ता तीसरे दिन भी जारी, नहीं निकल पा रहा हल

आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज

बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता का केंद्र बना हुआ है। यहां सक्रिय विद्रोही समूह पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन चला रहे हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों को कमजोर करना और राजनीतिक असंतोष को उजागर करना बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने तुर्बत विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमले सुरक्षा बलों के हौसले नहीं तोड़ पाएंगे और आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Balochistan bomb blast turbat attack seven soldiers injured bashir barech convoy targeted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Balochistan
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

सीमा पर बढ़ रहा तनाव! इस्तांबुल में पाक-अफगान शांति वार्ता तीसरे दिन भी जारी, नहीं निकल पा रहा हल

2

भारत के त्रि-सेवा युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, कई एयर रूट्स पर लगाई अस्थायी रोक

3

‘पहले युद्ध खत्म करो, फिर टेस्ट करना…’ रूस के बुरेवेस्तनिक मिसाइल परीक्षण पर ट्रंप ने दी नसीहत

4

X ने पकड़ी पाकिस्तान की झूठी चाल, कर दिया फैक्ट-चेक… कश्मीर पर शहबाज का दुष्प्रचार हुआ बेनकाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.