Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pakistan Train Hijack: ‘हवाई हमले बंद करों नहीं तो गिरेंगी सैकड़ों लाशें’, ट्रेन हाईजैक कर बोली BLA…पाक आर्मी को खदेड़ा

बलूच लिबरेशन आर्मी ने द्वारा जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किए जाने के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षाबलों को ऑपरेशन का आदेश दिया था, लेकिन BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर काउंटर अटैक कर उन्हें खदेड़ दिया।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 11, 2025 | 06:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- पाकिस्तानी ट्रेन, बलूच लिबरेशन आर्मी)

Follow Us
Follow Us:

इस्लामाबादः बलूच लिबरेशन आर्मी ने द्वारा जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किए जाने के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षाबलों को ऑपरेशन का आदेश दिया था, लेकिन BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर काउंटर अटैक कर उन्हें खदेड़ दिया। असफल प्रयास के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल बैकफुट पर आ गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब बलूचिस्तान में उस पर भीषण गोलीबारी हुई।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पाकिस्तान के समा टीवी ने कहा कि रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 9 कोच वाली जाफर एक्सप्रेस में सवार 450 यात्रियों और कर्मचारियों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।

वहीं बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि “जफ्फर एक्सप्रेस पर कब्जे के बाद बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के जमीनी हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया है। भीषण झड़पों के बाद पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन हेलीकॉप्टरों और ड्रोन से हवाई हमले लगातार जारी हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत

PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 मौतों के बाद PoJK में हालात बेकाबू; इंटरनेट ठप

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि अगर हवाई बमबारी को तुरंत नहीं रोका गया, तो पाकिस्तान द्वारा सैन्य बचाव अभियान शुरू करने की कोशिश करने पर सभी 100 से अधिक बंधकों को मार दिया जाएगा। घटना के बाद बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, “क्वेटा से पेशावर जा रही जफ्फर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भीषण गोलीबारी की खबरें हैं। नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन को पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक लिया।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। डॉन के अनुसार घटना के बाद सिबी अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। एम्बुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि चट्टानी इलाके के कारण अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बयान में आगे कहा गया, “रेलवे विभाग ने बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेजी हैं।” “घटना के पैमाने और आतंकवादी तत्वों की संभावना का पता लगाया जा रहा है।

Baloch liberation army warned pakistani army

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 06:06 PM

Topics:  

  • Foreign News
  • Hijack
  • Pakistan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.