हवा में अटकीं थी सैकड़ों जानें! थाईलैंड से उड़े रूसी विमान की चीन में इमरजेंसी लैंडिंग; मचा हड़कंप
Russian Plane Emergency Landing: रूसी एयरलाइन 'अजूर एयर' के बोइंग 757 विमान में तकनीकी संकट के बाद चीन के लान्झू एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 238 यात्री सवार थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस की अज़ूर एयर की चीन में इमरजेंसी लैंडिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Azur Air Emergency Landing In China: थाईलैंड से उड़ान भर रहा रूसी एयरलाइन अजूर एयर का बोइंग 757 विमान शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को चीन के हवाई क्षेत्र में अचानक गंभीर आपात स्थिति में फंस गया। विमान में मौजूद 238 यात्रियों की सुरक्षा उस समय खतरे में आ गई जब पायलट को मजबूरन आपातकालीन ‘डिस्ट्रेस सिग्नल’ भेजना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत चीन के लान्झू हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।
45 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान
एविएशन सूत्रों के मुताबिक, लान्झू एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान को उसके पश्चिमी क्षेत्र में लगभग 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगवाया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि संभावित आपात लैंडिंग को लेकर सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए जा सकें और रनवे को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।
इसके बाद पायलट ने समझदारी और कौशल का परिचय देते हुए विमान को रनवे 19 पर सुरक्षित उतार दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
माली में आतंकी हमला: भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवाइजरी, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
कांगो में नई सरकार का एलान: अनातोले कोलिनेट माकोसो फिर बने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने की घोषणा
अमेरिकी दूतों के आने से पहले ही इस्लामाबाद से निकले अराघची, क्या पाकिस्तान की मध्यस्थता में पड़ गई दरार?
सीजफायर के बीच लेबनान में अटैक: इजरायली हमलों में 4 की मौत, क्या फिर भड़केगी भीषण जंग?
एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट और इमरजेंसी सेवाएं
जैसे ही विमान से आपातकालीन संकेत प्राप्त हुए, लान्झू एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया। रनवे को खाली कराया गया और फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें व अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी गईं। अजूर एयर की प्रेस सेवा ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि विमान की यह लैंडिंग ‘अनशेड्यूल्ड’ थी और उनकी सभी सेवाएं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइन के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
तकनीकी खराबी की आशंका
यह विमान तय समय की नियमित उड़ान पर था। थाईलैंड से उड़ान भरने के करीब चार घंटे बाद अचानक आपात स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि अब तक इस संकट के वास्तविक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रूसी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं।
यह भी पढ़ें:- ईरान की चारों ओर से नाकेबंदी, अमेरिका-ब्रिटेन ने तैनात किए विनाशकारी जंगी बेड़े; महायुद्ध की आहट तेज
बोइंग 757 जैसे बड़े विमान में 238 यात्रियों की मौजूदगी के चलते मामला और भी संवेदनशील बन गया। फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञ विमान की गहन जांच कर रहे हैं ताकि इस आपात स्थिति की वजह का पता लगाया जा सके।
