CDF बनने पर Asim Munir की भारत को धमकी: ‘इस्लामाबाद की संप्रभुता को परखने की इजाजत नहीं’
Munir Threat India: पाकिस्तान के पहले रक्षा बलों के प्रमुख CDF आसिम मुनीर ने भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन हमले की स्थिति में पाकिस्तान जवाब देगा।
- Written By: प्रिया सिंह
पाकिस्तान CDF आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan CDF India Warning: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को देश का पहला रक्षा बलों का प्रमुख (CDF) नियुक्त किया गया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सशस्त्र बलों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत को चेतावनी दी है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण राष्ट्र है, लेकिन किसी को भी उसकी क्षेत्रीय अखंडता को परखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने धमकी दी कि किसी भी आक्रमण की स्थिति में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया गंभीर होगी।
‘किसी को भी इस्लामाबाद की संप्रभुता को परखने की इजाजत नहीं’
फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को देश के पहले सीडीएफ के रूप में नियुक्त होने पर GHQ (मुख्यालय) में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को संबोधित किया। उनका यह बयान भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर (पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए) के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाने की हालिया घटना के बाद आया है।
मुनीर ने दोहराया कि पाकिस्तान शांतिप्रिय देश है, लेकिन उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी को भी देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पहुंचाने या उसके संकल्प को परखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई आक्रमण होता है, तो पाकिस्तान बहुत ही तीव्र और गंभीर जवाब देगा।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
चीन-PAK को झटका! भारत की नई मिसाइल शील्ड ICBM को भी करेगी तबाह, DRDO के इस कदम से दुश्मनों की बढ़ी चिंता
कंगाली में भी सेना पर मेहरबान शहबाज सरकार, रक्षा बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी, विकास कार्यों पर चली कैंची
Explainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
अफगानिस्तान पर मुनीर का रुख
आसिम मुनीर ने इस दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने अफगान तालिबान शासन को एक स्पष्ट संदेश दिया। मुनीर ने कहा कि अफगान तालिबान के पास फितना अल-खवारिज (टीटीपी) और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को इस्लामी इतिहास के एक हिंसक समूह ‘फितना अल-खवारिज’ के रूप में अधिसूचित किया था। यह बयान सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की गंभीर चिंता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और लोकतंत्र…इमरान और मुनीर की करतूतों पर भारत की दो टूक, कहा- वहां अस्थिरता नई बात नहीं
संविधान संशोधन के तहत नया CDF पद
फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पहले सीडीएफ के रूप में कार्यभार संभाला है और वह इसके साथ ही सेना प्रमुख के रूप में भी कार्य करते रहेंगे। सरकार ने उनकी नई भूमिका में नियुक्ति के लिए पांच साल के कार्यकाल की अधिसूचना पिछले सप्ताह जारी की थी।
सीडीएफ का पद पिछले महीने 27वें संविधान संशोधन और उसके बाद पाकिस्तान सेना, वायुसेना और नौसेना (संशोधन) विधेयक 2025 में किए गए बदलावों के बाद बनाया गया है। यह नया पद पाकिस्तान के रक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण संस्थागत बदलाव को दर्शाता है।
