शेख हसीना के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट, 18 नवंबर तक पेश होने का आदेश, मुश्किल में भारत
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ ही भारत के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, बांग्लादेश की एक अदालत ने हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 18 नवंबर तक हसीना को पेश होने का आदेश है।
- Written By: साक्षी सिंह
शेख हसीना Pic: Social Media
नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ ही भारत के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, बांग्लादेश की एक अदालत ने हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यही नहीं 18 नवंबर तक शेख हसीना को पेश होने का अदालत ने आदेश दिया है।
इस बात की जानकारी बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद तजुल इस्लाम ने साझा की। हसीना पर छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कई छात्रों की हत्या का भी आरोप है। शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में मानवाधिकार हनन से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें:-कनाडा से विवाद पर भारत को उठाना पड़ सकता है नुकसान, 5 आईज देशों के साथ संबंध पर भी डालेगा असर
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
बांग्लादेश में कई बार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग उठ चुकी है। इस मामले में भारत के सामने कूटनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि शेख हसीना की वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।
प्रत्यर्पण संधि बचेगी या टूटेगी
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के मध्य एक प्रत्यर्पण संधि 2013 में हुई थी।अब सवाल ये उठता है कि अगर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करती है तो क्या भारत उसके अनुरोध को स्वीकार करेगा। हालांकि इस स्थिति में ये फैसला भारत के लिए भी काफी चुनौती पूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें:-भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने क्या कहा, ब्रिटेन का आया अजीब रिएक्शन
भारत और बांग्लादेश के मध्य हुई प्रत्यर्पण संधि के मुताबिक, सीमा पर उग्रवाद, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले अपराधियों को किसी भी देश के अनुरोध पर वापस भेजा जाएगा। इन सबमें सबसे खास बात यह है कि व्यक्ति पर लगे आरोप दोनों ही देशों में दंडनीय अपराध के तहत अलग होने चाहिए।
