- Hindi News »
- World »
- America And Britain Reaction On India Canada Dispute
भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने क्या कहा, ब्रिटेन का आया अजीब रिएक्शन
अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों ने प्रतिक्रिया दी है। भारत घोषित आतंकवादी खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद पुराना है, जो कि एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है।
- Written By: साक्षी सिंह

तस्वीर में पीएम मोदी, जो बाइडन, जस्टिन ट्रूडो, कीर स्टारर्मर
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के तकरार पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों ने प्रतिक्रिया दी है। भारत घोषित आतंकवादी खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद पुराना है, जो कि एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है।
दोनों देशों के राजनयिक रिश्ते टूट की कगार पर है। अब इस विवाद पर अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य पश्चिमी देशों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। भारत और कनाडा के बीच विवाद पर अमेरिका ने कहा है कि भारत को निज्जर हत्याकांड के मामले में कनाडा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
कनाडा के पक्ष में अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। मिलर ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार कनाडा के साथ जांच में मदद करे। निश्चित तौर पर उन्होंने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने वैकल्पिक रास्ता चुना है। अमेरिका के लिए भारत और कनाडा दोनों सहयोगी है। हालांकि यहां अमेरिका का झुकाव कनाडा के तरफ मिला।
ब्रिटेन की प्रतिक्रिया
मामले में ब्रिटेन की ओर से बयान जारी किया गया। हालांकि इस बयान में भारत का सीधा संदर्भ नहीं दिया गया, लेकिन इसमें भारत पर लगाए गए आरोपों की कनाडा में चल रही जांच का जिक्र जरूर किया गया है। दरअसल, भारत ने जब कनाडा सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया था, तभी ट्रूडो ने फोन पर ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर से बात की। दोनों नेता ने निज्जर हत्याकांड की जांच का निष्कर्ष सामने आने तक एक दूसरे के संपर्क में रहने का वादा किया है।

न्यूजीलैंड सरकार ने भी दी प्रतिक्रिया
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कनाडा ने न्यूजीलैंड को अपने दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा और हिंसा की धमकियों के खिलाफ चल रही जांच पर अपनी घोषणाओं के बारे में बताया है। कनाडा की कानून लागू करने वाली एजेंसियों की ओर से सार्वजनिक तौर पर जिन कथित आपराधिक गतिविधियों का जिक्र किया गया है। अगर उनका आरोप सही साबित हो गईं तो बेहद चिंता की बात होगी।
भारत और कनाडा का विवाद कब से है
भारत और कनाडा के बीच तनाव पिछले साल जून महीने में निज्जर की हत्या के बाद बढ़ना शुरू हुआ। 18 जून 2023 की शाम को कनाडा के सरे में गुरुद्वारे से निकलते समय खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उस समय से ही भारत पर ये आरोप लगाए जाने लगे थे कि भारत के एजेंटों ने खालिस्तानी निज्जर की हत्या करवाई है।
ये भी पढ़ें:-ट्रूडो ने G20 को लेकर भारत पर लादा एहसान, पीएम मोदी को लिया निशाने पर
इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पिछले साल 18 सितंबर को भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसे भारत ने खारिज किया था। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज किया और कनाडा से सबूत की मांग की थी।
America and britain reaction on india canada dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














