Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Israel Hamas युद्ध के बीच नेतन्याहू के खिलाफ जनता का उग्र प्रदर्शन, तेल अवीव में जुटी हजारों की भीड़

इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके ही देश में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसरायल सेना को गाजा के रफाह इलाके से छह बंधकों के शव बरामद हुआ। इसके बाद से ही इसराइल की जनता में आक्रोश की भावना जन्म लेना शुरू हो गया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 09:05 AM

Israel Hamas युद्ध के नेतन्याहू के खिलाफ जनता का सरकार विरोधी प्रदर्शन, तेल अवीव में जुटी हजारों की भीड़

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके ही देश में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसरायल सेना को गाजा के रफाह इलाके से छह बंधकों के शव बरामद हुआ। इसके बाद से ही इसराइल की जनता में आक्रोश की भावना जन्म लेना शुरू हो गया। अब आलम ये है कि राजधानी तेलअवीव में नेतन्याहू के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। यहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटी।

इजरायली सैनिकों को बंधकों का शव एक सुरंग से मिले हैं जहां हत्या के कुछ देर बाद ही वे पहुंचे थे। तेल अवीव में रविवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें:-इजराइली-अमेरिकी बंधक की मौत पर नेतन्याहू पर फूटा परिजनों का गुस्सा, बोले- बंद करें छिपाना

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

भारत में तैनात होगा आयरन डोम! PM मोदी इजरायल से करने वाले हैं बड़ी डील, मल्टी-लेयर होगी डिफेंस शील्ड

ग्रेटर इजरायल पर अमेरिकी राजदूत का विवादित बयान, 14 अरब देशों ने जताई कड़ी आपत्ति

पूरे मिडिल ईस्ट पर इजरायल का कब्जा…अमेरिकी राजदूत के बयान पर भड़के मुस्लिम देश, दे दी चेतावनी

यहां से फूटा इसराइली नागरिकाें का गुस्सा

शनिवार को एक अमेरिकी नागरिक और पांच इसराइली नागरिकों के शव मिलने के बाद इसराइल में गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद से हजारों लोगों ने सड़कों पर आकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सरकार बंधकों की सुरक्षित रिहाई में विफल रही है। देश में सोमवार से यानी आज से श्रमिकों की हड़ताल होने के भी संकेत हैं। नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू सरकार सिर्फ गाजा-मिस्र सीमा पर फिलाडेल्फी गलियारे पर नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दे रही है।

इस्तीफे की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू सरकार पर ये भी आरोप लगाया है कि बंधकों की रिहाई के लिए नेतन्याहू सरकार कोई जरूरी कदम नहीं उठा रही है। एक बंधक इदान श्तिवी के भाई ओमरी ने कहा कि नेतन्याहू बंधकों को छुड़ाने के लिए कोई सौदा करना नहीं चाहते। यही वजह है कि हम उनकी सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इतने लोग हुए शामिल

गाजा में बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हमास के साथ युद्ध विराम पर बातचीत की। साथ ही कहा कि रविवार को हजारों इसराइलियों ने देश भर में रैली की। लगभग 700,000 लोगों ने देश भर में मुख्य सड़कों और जंक्शनों पर प्रदर्शनों में भाग लिया, जिनमें से 550,000 लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: यूक्रेन को मुंह तोड़ जवाब दे रहा रूस, 150 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

तेल अवीव में एक आईडीएफ के मुख्यालय और सैन्य अड्डे के बाहर भावनात्मक प्रदर्शन हुए। लोग नेतन्याहू सरकार से बंधकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जल्द से जल्द समझौता करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर दिया था। इस हमले में 1200 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। तब से ये युद्ध जारी है।

Anti government protest against benjamin netanyahu between israel hamas war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 09:05 AM

Topics:  

  • Hamas
  • Israel
  • Israel-Hamas War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.