ट्रंप पर अटैक मामले में बड़ा खुलासा, बंदूकधारी ने रैली से पहले कार्यक्रम स्थल पर उड़ाया था ड्रोन
एफबीआई यानी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने ड्रोन बरामद कर लिया है।एफबीआई पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है। क्रुक्स ने उस बटलर फार्म शो के मैदान के पास स्थित एक इमारत की छत से कई गोलियां चलाईं, जहां ट्रंप भाषण दे रहे थे।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन: ट्रंप पर अटैक मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। कानून प्रवर्तन अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर हमला करने वाले बंदूकधारी ने रैली से पहले कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाया था। अधिकारी ने बताया कि हत्या की कोशिश करने वाले बंदूकधारी ने पूर्व राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम से पहले पेनसिल्वेनिया रैली स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाया था, ताकि कार्यक्रम से पहले जगह का जायजा लिया जा सके।
एफबीआई यानी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने ड्रोन बरामद कर लिया है।एफबीआई पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है।
क्रुक्स ने बील्डिंग की छत से चलाई थी गोली
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Brazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
क्रुक्स ने उस बटलर फार्म शो के मैदान के पास स्थित एक इमारत की छत से कई गोलियां चलाईं, जहां ट्रंप भाषण दे रहे थे। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर की गोली लगने से क्रुक्स की मौत हो गई। ड्रोन का विवरण देने वाले अधिकारी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और उन्होंने उनका नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से बात की।
ट्रंप को निशाना बनाकर की गई थी गोलीबारी
ड्रोन के बारे में विस्तृत जानकारी सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी। रैली के दौरान हुए हमले में एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। ट्रंप को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 50 वर्षीय अग्निशमन कर्मी कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
