Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय बजट की अमेरिका में हो रही सराहना, सर्विकल कैंसर टीकाकरण से जुड़ी घोषणा को बताया सराहनीय कदम

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Feb 08, 2024 | 09:43 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: एक प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी कैंसर विशेषज्ञ (radiation oncologist) ने भारतीय बजट में सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए नौ से 14 वर्ष की लड़कियों के टीकाकरण को लेकर की गई घोषणा की बुधवार को सराहना की। 

डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी ने एक न्यूज से कहा, ‘‘बजट में सर्विकल कैंसर के लिए निवारक कार्यक्रमों पर जोर भारत में एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य समस्या को हल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों को टीका लगाने की पहल विशेष रूप से सराहनीय है, क्योंकि यह बीमारी देश में प्रतिदिन 150 से अधिक महिलाओं की जान ले लेती है।” 

चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. नोरी ने कहा कि सर्विकल कैंसर भारत में महिलाओं में पाया जाना वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है जिसके हर साल 85,000 से अधिक नए मामले सामने आते हैं और हर साल इससे लगभग 50,000 मौतें होती हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

‘समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’, रूसी तेल टैंकर जब्त होने पर भड़के पुतिन, बने युद्ध जैसे हालात

अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर सख्ती, नियम तोड़े तो वीजा रद्द और डिपोर्टेशन तय

ईरान में तख्तापलट की आहट तेज! भारी मात्रा में सोना भेजा जा रहा बाहर, क्या रूस भागेंगे अली खामेनेई?

अटलांटिक में महायुद्ध की आहट! अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर को घेरा, पुतिन ने भेजी पनडुब्बी

साल 2022 में 14.6 लाख कैंसर के मामले सामने आए थे जिनके वर्ष 2025 में बढ़कर 15.7 लाख होने का अनुमान है। डॉक्टर नोरी ने ‘मेमोरियल स्लोअन केटरिंग कैंसर सेंटर’ और कॉर्नेल विश्वविद्यालय के ‘न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन अस्पताल’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कैंसर के उपचार के लिए अपना पूरा जीवन सपर्पित कर दिया है। (एजेंसी)

Announcement related to cervical cancer vaccination in indian budget appreciated by american

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2024 | 09:43 AM

Topics:  

  • America
  • Indian Budget

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.