-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- American Democratic Mps From Connecticut Received Bomb Threats
अमेरिका: डेमोक्रेटिक सांसदों को बम विस्फोट की मिली धमकी, डोनाल्ड ट्रंप की सामने आई टिप्प्णी
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिकी के कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम चार सांसदों को गुरुवार को उनके घरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सांसदों एवं उनके कार्यालयों ने यह जानकारी दी।

डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
वेस्ट पाम बीच: अमेरिकी के कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम चार सांसदों को गुरुवार को उनके घरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सांसदों एवं उनके कार्यालयों ने यह जानकारी दी। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों जिम हिम्स, जो कोर्टनी, जॉन लार्सन और जहाना हेस ने उन्हें धमकियां मिलने की जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि उसे सांसदों की संपत्तियों पर विस्फोटक सामग्री से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि राज्य से प्रतिनिधि सभा के पांचवें डेमोक्रेटिक सदस्य रोसा डेलाउरो और कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सीनेटर को भी धमकियां मिली हैं या नहीं।
पाकिस्तान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
धमकियों के विरुद्ध कार्रवाई
इससे एक दिन पहले, अमेरिका में कैबिनेट स्तर के कई मनोनीत और शीर्ष प्रशासनिक पदों पर नियुक्त लोगों और उनके परिवार के सदस्यों को धमकियां मिलने की जानकारी मिली थी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन धमकियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
डेमोक्रेट सांसद ने की निंदा
राजनीतिक हिंसा पर चिंता सांसद जिम हिम्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दीं। उन्होंने कि कि राजनीतिक हिंसा का हमारे देश में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हमें शांति और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। यह घटना केवल कनेक्टिकट तक सीमित नहीं रही। वहीं स्थानीय मीडिया के मुताबिक, डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी को भी निशाना बनाया गया।
स्वैटिंग बनी एक नई चुनौती
धमकियों के अलावा स्वैटिंग जैसी घटनाएं भी सामने आईं। स्वैटिंग एक खतरनाक झूठी रिपोर्ट होती है, जिसमें पुलिस को भड़काकर किसी के घर भारी हथियारबंद बल भेजने का प्रयास किया जाता है। इसे लोगों को डराने-धमकाने का एक नया तरीका माना जा रहा है।
ट्रंप के करीबियों को भी मिली धमकी
सिर्फ डेमोक्रेटिक सांसद ही नहीं बल्कि ट्रंप के करीबी भी निशाना बने। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम और उनके प्रशासन के कई सदस्यों को भी धमकियां मिलीं। 25 और 26 को इन धमकियों के मामले दर्ज हुए। जिनकी जांच अभी चल रही है।
American democratic mps from connecticut received bomb threats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














