Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए किया भारत का समर्थन

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए नए प्रस्ताव पेश किए हैं। प्रस्ताव में उसने एक बार फिर भारत, जापान तथा जर्मनी को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के दीर्घकालीन समर्थन को दोहराया है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Apr 26, 2025 | 09:26 AM

अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क : अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए नए प्रस्ताव पेश किए है। इस प्रस्ताव में उसने एक बार फिर भारत, जापान तथा जर्मनी को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के दीर्घकालीन समर्थन को दोहराया है। इसके साथ ही अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों के लिए भी दो स्थायी सीटें सृजित करने का समर्थन किया।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने गुरूवार को कहा कि अमेरिका अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता देने के साथ-साथ दो अफ्रीकी देशों को भी स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन करता है।

छोटे द्वीपीय देशों के लिए नयी सीट बनाने का किया समर्थन

लिंडा ने विदेश संबंध परिषद के कार्यक्रम में ‘बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र सुधार का भविष्य’ विषय पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा भी की कि अमेरिका छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के लिए सुरक्षा परिषद में एक नयी सीट बनाने का समर्थन करता है।

सम्बंधित ख़बरें

समुद्र में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन: ड्रग तस्करी में शामिल 3 नावें तबाह और 11 लोगों की मौत

ईरान-अमेरिका जेनेवा मीटिंग बाद टकराव तेज, खामेनेई ने ट्रंप की नौसेना को दी सीधी चुनौती; जानें क्या होगा अब?

CAPF के 450 चयनित अफसरों की चिंता बढ़ी, 8 महीने बाद भी नहीं मिली वर्दी, गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार

चीन की घेराबंदी तेज! एशिया में तैनात हुए अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन, 50,000 फीट की ऊंचाई से ड्रैगन पर है नजर

चारों देशों के लिए व्यक्त किया समर्थन

जब उनसे पूछा गया कि भारत, जर्मनी और जापान को स्थायी सदस्य बनाने के लिए अमेरिका के दीर्घकालिक समर्थन का क्या अर्थ है, तो उन्होंने कहा, “जी4 की जहां तक बात है, तो हमने जापान, जर्मनी और भारत के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। ब्राजील के लिए स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त किया गया।” ज्ञात हो कि जी4 में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं। ये चारों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए एक-दूसरे के दावों का समर्थन करते हैं।

थॉमस-ग्रीनफील्ड ने आगे कहा, “भारत दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, और हम परिषद में उसके शामिल होने का वास्तव में दृढ़ता से समर्थन करते हैं। मुझे लगता है कि भारत को सदस्यता देने से इनकार करने का कोई आधार नहीं है, लेकिन ऐसे लोग होंगे जो विभिन्न कारणों से विभिन्न देशों का विरोध करेंगे। हम आगे होने वाली बातचीत के दौरान इसपर भी बात करेंगे।”

‘अफ्रीकी देशों के लिए भी हों दो स्थायी सीट’

थॉमस-ग्रीनफील्ड ने अफ्रीका के बारे में कहा कि तीन अफ्रीकी देश सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं और अफ्रीकी देशों को अपनी बात रखने और आवाज उठाने का पूरा अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अमेरिका सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों के लिए अस्थायी सदस्यता के अलावा दो स्थायी सीटें सृजित करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, “हमारे अफ्रीकी साझेदार ऐसा चाहते हैं, और हमारा मानना ​​है कि यह उचित है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

America supports india for permanent seat in un security council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2024 | 01:58 PM

Topics:  

  • America
  • India
  • UNSC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.