थाईलैंड में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना पर उठाया गया कदम
थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान में 156 लोग सवार थे।
- Written By: अक्षय साहू
एयर इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया)
फुकेट: अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग क्रैश के बाद थाईलैंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयर इंडिया के प्लेन को बम की धमकी मिलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान में 156 लोग सवार थे। यह घटना थाईलैंड के फुकेट शहर में हुई है।
एयर इंडिया के प्लेन के साथ दो दिनों मेंयह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 12 क्रूमेंबर समेत 229 यात्रियों की मौत हो गई थी। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी शामिल था।
प्लेन में 156 यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट AI 379 ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे टेकऑफ किया था। प्लेन के टेकऑफ के कुछ देर बाद ही विमान में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद पायलट ने विमान ने अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाते हुए प्लेन को वापस फुकेट एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा और प्लेन की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अंतिम संस्कार में बुलाया डांसर! परिवार ने क्यों किया ये अजीब कारनामा, VIDEO देख लोग हैरान
Air India सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा नया बॉस? रेस में कई दिग्गज
थाई जहाज पर हमले से भड़का बैंकॉक; ईरान को दी कड़ी चेतावनी, कहा- ‘ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी’
होर्मुज स्ट्रेट में भारी तनाव! भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हमला, 20 नाविकों का रेस्क्यू; 3 अब भी लापता
एयरपोर्ट पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि बम की सूचना मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने तुरंत एयरपोर्ट कंटिंजेंसी प्लान (ACP) को सक्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। ज्यादा जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा। इस बीच, पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और तलाश में जुटी है।
प्लेन क्रैश में परिजनों को कितना मिलता है मुआवजा? जानिए पूरी जानकारी
अहमदाबाद में हुआ था बड़ा हादसा।
इससे पहले अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया। दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए रवाना हुई इस फ्लाइट में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। इस दर्दनाक घटना के बाद एअर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
