Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद विमान हादसे पर छलका नवाज शरीफ का दर्द, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पाकिस्तान में भी दुख व्यक्त किया जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 12, 2025 | 10:02 PM

अहमदाबाद विमान हादसे पर छलका नवाज शरीफ का दर्द, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के विमान में हुआ भयंकर हादसा पूरी दुनिया के लिए एक सदमे की खबर बन गया है। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दुखद घटना पर दुनियाभर के लोगों की संवेदनाएं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आ रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुखद घटना सीमाओं से परे है और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “इस दुर्घटना में कई अनमोल जानें गईं, जो अत्यंत दुःखद है। यह हृदय को दुखाने वाली घटना सीमाओं से परे है और हमारी साझी मानवता की याद दिलाती है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।”

दुनिया भर के नेताओं ने संवेदना व्यक्त की

नवाज शरीफ ही नहीं बल्कि दुनिया भर के नेताओं ने अहमदाबाद में हुई घटना पर संवेदना व्यक्त की है। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूरोपीयन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ जैसे प्रमुख हस्तियों ने शोक संदेश भेजे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

ईरान में तख्तापलट की उम्मीदें खत्म! CIA की रिपोर्ट के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, आखिर क्या है पूरा माजरा?

क्या ग्रीनलैंड के लिए ‘दामाद’ बनेंगे ट्रंप? डेनमार्क की राजकुमारी से शादी और दहेज की चर्चा तेज

मुस्लिम ब्रदरहुड के खौफ से UAE का बड़ा फैसला, अब ब्रिटेन में पढ़ने के लिए सरकार नहीं देगी एक भी पैसा

Ahmedabad Plane Crash पर रो पड़ी दुनिया, सोशल मीडिया पर विश्वभर से आ रहे भावुक संदेश; जानें किसने क्या कहा

मृतकों और घायलों में ब्रिटेन के भी नागरिक

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए गुरुवार दोपहर को रवाना हुई थी, टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 1:40 बजे मेघाणी नगर इलाके में सिविल अस्पताल के पास एक इमारत से जा टकराया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। इस हादसे में 200 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई, जबकि कई दर्जन लोग अभी भी जख्मी हैं जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों और घायलों में ब्रिटेन के भी कई नागरिक भी हैं।

Ahmedabad plane crash nawaz sharif reacts mentions pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 10:02 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Pakistan
  • Plane Crash
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.