- Hindi News »
- World »
- Ahmedabad Air India Ai171 Crash Update 61 Foreign Nationals Onboard Details
Ahmedabad Plane Crash: ब्रिटेन से पुतर्गाल तक शोक की लहर, अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार थे 61 विदेशी नागरिक
एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI 171 के हादसे की खबर ने न सिर्फ भारत, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय देशों में भी चिंता और हलचल पैदा कर दी है। इस विमान में भारतीय के साथ कुल चार अलग-अलग देशों के नागरिक भी..
- Written By: अमन उपाध्याय

ब्रिटेन से पुतर्गाल तक शोक की लहर, अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार थे 61 विदेशी नागरिक
अहमदाबाद: एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। यह जानकारी सामने आने के बाद ब्रिटेन, कनाडा और पुर्तगाल में यात्रियों की जानकारी को लेकर परिजनों में चिंता बढ़ गई है और साथ ही इन देशों की सरकारें भी सक्रिय रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ब्रिटेन के उच्चायोग ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की जानकारी रख रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति की जांच कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं इस हादसे से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। ब्रिटिश अधिकारियों ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यकता पड़ने पर मदद सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखा है।
पुर्तगाली और कनाडाई विदेश मंत्रालय ने ली जानकारी
पुर्तगाली दूतावास और कनाडाई विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्परता से कार्य किया। इस घटना में पुर्तगाल के सात नागरिक शामिल थे। वहीं, कनाडा का केवल एक नागरिक इस हादसे का शिकार हुआ हो, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं में किसी एक व्यक्ति की सुरक्षा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय होती है।
सम्बंधित ख़बरें
US: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
US Iran Peace Talks: वेंस-कुशनर संग हाई-लेवल डेलिगेशन जा रहा इस्लामाबाद, PAK पर टिकीं दुनिया की नजरें
एस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
OCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
We are aware that a flight from Ahmedabad to London has crashed near Ahmedabad airport. We are working with local authorities to urgently establish the facts and provide support. Our thoughts are with all those affected.https://t.co/F4EhI9H9Qx — UK in India🇬🇧🇮🇳 (@UKinIndia) June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash: हवा में क्या हुआ? जानें ब्लैक बॉक्स कैसे बताएगा अहमदाबाद क्रैश की पूरी कहानी
सभी विदेशी दूतावासों को इस दुर्घटना की दी गई सूचना
पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर लगभग 2 बजे उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना मेघनीनगर इलाके में घटी, जिसके बाद आकाश में धुएं का काला बादल छा गया। अग्निशमन विभाग और रेस्क्यू टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
इस घटना के बाद, भारत सरकार ने सभी विदेशी दूतावासों को इस दुर्घटना की सूचना दी और उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, उन यात्रियों की सूची भी दूतावासों को प्रदान की गई, जो भारतीय नागरिक नहीं थे।
Ahmedabad air india ai171 crash update 61 foreign nationals onboard details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM













