Middle-East Tension: ईरानी हमले के बाद कई देशों ने बंद किया एयरस्पेस, एयरलाइंस ने रद्द की मिडिल-ईस्ट की उड़ाने
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद, ईरान ने जावबी कार्रवाई की है। ईरान ने 8 देशों में हमले किए हैं, जिसको देखते हुए कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
AIR INDIA FLIGHT IN BG (Designed Image)
Israel-Iran Tension: ईरान के गल्फ देशों में स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले के बाद कतर और यएई ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। जिसके चलते तमाम उड़ानें रद्द हो गई हैं। एयर इंडिया ने भी इन देशों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।
आपको बता दें कि ईरानी हमले के बाद कतर और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एयरस्पेस क्लोजर की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड की गई हैं।
इन देशों में कैंसिल हुई फ्लाइट्स
अबू धाबी, UAE (AUH)
दम्मम, सऊदी अरब (DMM)
दोहा, कतर (DOH)
दुबई, UAE (DXB)
जेद्दा, सऊदी अरब (JED)
मस्कट, ओमान (MCT)
रियाद, सऊदी अरब (RUH)
तेल अवीव, इज़राइल (TLV)
सम्बंधित ख़बरें
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
Trump Oman Threat: ओमान ठीक से रहे वरना उड़ा देंगे, ट्रंप ने खाड़ी देश को दी होर्मुज पर कड़ी धमकी
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी
इजरायल-ईरान टेंशन के बीच एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल करने के बाद एक एडवाइजरी भी जारी की जिसमें कहा गया कि फ्लाइट स्टेटस और नए अपडेट वेबसाइट पर देखें। साथ ही एयर इंडिया ने 24*7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और लिखा है कि कॉल सेंटर से +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें। आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर देखें।
TRAVEL ADVISORY (Source- Social Media)
एयर इंडिया की तरह इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए इंडिगो ने लिखा कि हम ईरान और मिडिल ईस्ट में और उसके आस-पास बदलते हालात पर करीब से नज़र रख रहे हैं। हम कस्टमर्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नोटिफ़िकेशन भेज रहे हैं। कस्टमर्स हमारी वेबसाइट पर कैंसिल हुई फ़्लाइट्स की लिस्ट भी देख सकते हैं।स्पाइसजेट ने भी सोशल मीडिया पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें: क्या है ऑपरेशन एपिक फ्यूरी? जिसके खौफ से दहल उठा ईरान, इजरायल-अमेरिका ने मचाई तबाही
इन एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें
भारत की एयरलाइंस के अलावा कई अन्य देशों की एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स रद्द की हैं। इनमें वर्जिन अटलांटिक (UK),एयर फ्रांस, विज़ एयर (हंगरी), रूसी एयरलाइंस (Russia), ओमान एयर (Oman), फ्लाई दुबई (Dubai) और ब्रिटिश एयरवेज समेत कई अन्य देशों की एयरलाइंस शामिल हैं।
