Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाही मंजूरी के बाद पाएटोंगटार्न चिनावाट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री पद की संभाली कमान

थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी पैतोंगतार्न शिनावात्रा रविवार को शाही मंजूरी पत्र मिलने के बाद देश की प्रधानमंत्री बन गईं। पूर्ववती प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को इससे दो दिन पहले संवैधानिक न्यायालय ने नैतिकता उल्लंघन के कारण पद से हटा दिया था।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 18, 2024 | 01:41 PM

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाएटोंगटार्न चिनावाट

Follow Us
Close
Follow Us:

बैंकॉक: थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी पैतोंगतार्न शिनावात्रा रविवार को शाही मंजूरी पत्र मिलने के बाद देश की प्रधानमंत्री बन गईं। थाइलैंड की संसद ने थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी पैतोंगतार्न शिनावात्रा को शुक्रवार को देश की नई प्रधानमंत्री चुना था। पूर्ववती प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को इससे दो दिन पहले संवैधानिक न्यायालय ने नैतिकता उल्लंघन के कारण पद से हटा दिया था।

पैतोंगतार्न अब थाविसिन की जगह फेउ थाई पार्टी की नयी नेता होंगी और उस गठबंधन का नेतृत्व करेंगी, जिसमें पार्टी की पिछली सरकार को अपदस्थ करने वाले तख्तापलट से जुड़े सैन्य दल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:–पाएटोंगटार्न चिनावाट थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली परिवार की तीसरी सदस्य, ये रिकॉर्ड्स इनके नाम 

पाएटोंगटार्न चिनावाट कैसे बनीं पीएम

पैतोंगतार्न थाईलैंड की कमान संभालने वाली शिनावात्रा परिवार की तीसरी सदस्य बन गई हैं। इससे पहले उनके अरबपति पिता थाकसिन शिनावात्रा और चाची यिंगलक शिनावात्रा इस पद पर रह चुकी हैं। पैतोंगतार्न अपनी चाची के बाद थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। थाकसिन और यिंगलक को तख्तापलट के जरिये सत्ता से बेदखल कर दिया गया था और उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था, लेकिन फेउ थाई पार्टी के सरकार बनाने पर थाकसिन पिछले साल थाईलैंड लौट आए थे।

पिता-पुत्री साथ मुस्कुराते आए नजर

पैतोंगतार्न को बैंकॉक स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य और उनके पिता भी उपस्थित थे। थाकसिन की कोई औपचारिक भूमिका नहीं है, लेकिन उन्हें फ्यू थाई पार्टी का वास्तविक नेता माना जाता है। पिता-पुत्री एक ही कार में आए और मुस्कुराते हुए और एक-दूसरे का हाथ थामे हुए साथ-साथ चलते नजर आए।

पैतोंगतार्न ने थाई नरेश, लोगों और सांसदों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का पालन खुले दिमाग से करेंगी और थाईलैंड को एक ऐसा स्थान बनाएंगी। जो थाई लोगों को सपने देखने, सृजन करने और अपना भविष्य स्वयं तय करने का अवसर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:-Bangladesh: भारत के पीछे लगा बांग्लादेश, सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया में मांग रहा सहयोग

After royal approval paetongtarn shinawatra took over as thailands prime minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 01:41 PM

Topics:  

  • Thailand

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत से भी सस्ती है विदेशों की ये 3 जगह, ट्रैवलर्स के लिए है परफेक्ट लोकेशन

2

थाईलैंड-कंबोडिया तनाव: दो सैनिकों की हुई घर वापसी, 18 अभी भी हैं बंधक

3

संघर्ष विराम के बाद भी तड़तड़ाई गोलियां! सीमा पर थाईलैंड-कंबोडिया फिर आमने-सामने

4

थाईलैंड-कंबोडिया बिना शर्त जंग रोकने को तैयार, अमेरिका और चीन ने कराई मध्यस्थता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.