युद्ध के लिए तैयार रहो! तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े करेंगे…तालिबान की खौफनाक धमकी से कांपा पाकिस्तान
Afghanistan Pakistan border Clash: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर शुक्रवार रात हुई झड़पों के बाद तालिबान भड़क उठा। स्पिन बोल्डक में कमांडर ने पाकिस्तानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए देश तोड़ने की...
- Written By: अमन उपाध्याय
तालिबान-पाकिस्तान टेंशन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Taliban threat to Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले चुका है। शुक्रवार देर रात कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक बॉर्डर क्रॉसिंग पर दोनों देशों की फोर्स के बीच भारी गोलीबारी हुई।
इस घटना के बाद तालिबान लड़ाकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। शनिवार को सामने आए वीडियो में स्पिन बोल्डक क्षेत्र के एक तालिबान कमांडर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कड़ी चेतावनी दी है।
टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे
वीडियो में कमांडर टूटे हुए बॉर्डर गेट के सामने खड़ा होकर कहता दिखता है कि पाकिस्तान हमसे उलझ रहा है। इसका नतीजा यह होगा कि तुम्हारे देश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। अगर यह काम आज की पीढ़ी नहीं करेगी, तो हमारे बच्चे जरूर करेंगे। तालिबान कमांडर का यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास और तनाव का संकेत देता है।
सम्बंधित ख़बरें
King Charles Visit: किंग चार्ल्स के स्वागत में अमेरिका की बड़ी चूक, ब्रिटिश की जगह लगे आस्ट्रेलियाई झंडे
Iran America Talks: इस्लामाबाद में अराघची और मुनीर की अहम बैठक, रास्ते में अमेरिकी डेलिगेशन
Russia Ukraine Attack: रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर दागे 600 से ज्यादा ड्रोन और खतरनाक मिसाइलें
Iran Ship Blockade: शांति वार्ता के बीच अमेरिका ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जहाज को रोका
अफगान तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में उनके चार नागरिकों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि बॉर्डर के दोनों ओर भारी नुकसान हुआ। वहीं पाकिस्तान की मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि तालिबान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पहले गोलीबारी की, जिसमें उनके तीन लोग घायल हो गए।
Taliban Commander at Spin Boldak Warns: “Pakistan Will Be Torn to Pieces” After last night’s clashes, a Taliban commander stood before the damaged gate at Spin Boldak and declared that Pakistan “will be torn to pieces,” adding that if it is not done by the current generation,… pic.twitter.com/SytSiJfLD1 — Aamaj News English (@aamajnews_EN) December 6, 2025
हमलों का जवाब देना उनकी मजबूरी
तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसकी फोर्स ने बिना किसी उकसावे के स्पिन बोल्डक क्षेत्र में फायरिंग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हमलों का जवाब देना उनकी मजबूरी बन गया। कंधार के स्थानीय लोगों ने भी गोलीबारी में नागरिकों के मारे जाने की बात की पुष्टि की।
दोनों देशों के बीच तनाव की जड़ टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को लेकर पाकिस्तान के आरोप हैं। अक्टूबर में पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इस कदम के बाद से सीमा पर कई बार आमने-सामने की स्थिति बन चुकी है।
जमीनी स्तर पर हालात अभी नहीं सुधरे
कतर और तुर्की ने दोनों देशों के बीच शांति बहाल कराने की कोशिश की थी और कतर में सीजफायर पर सहमति भी बनी। इसके बावजूद हाल की झड़पें बताती हैं कि जमीनी स्तर पर हालात अभी सुधरे नहीं हैं। स्पिन बोल्डक क्षेत्र, जो व्यापार और आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, अब तनाव का केंद्र बन चुका है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका का हथियार बनेगा काल! जंग की तैयारी में तालिबान, पाकिस्तान सीमा पर तैनात 1,500 कमांडो
फिलहाल दोनों देशों की फोर्स हाई अलर्ट पर हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो यह क्षेत्र बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है।
