नाइजीरिया में बड़ा हादसा, काल के गाल में सामाए 64 किसान!
नाइजीरिया में एक भयानका हादसा हुआ, जिसमें कई किसानों की जान चली गई। नाइजीरिया के जमफारा राज्य में शनिवार को एक नदी में नाव हादसा हो गया। इसमें कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बीते दिन की सुबह एक लकड़ी की नाव 70 किसानों को ले जा रही थी और नाव बीच नदी में पलट गई।
- Written By: साक्षी सिंह
नाव पर सवार लोग फोटो क्रेडिट: @heartofasiapost
अबुजा: नाइजीरिया में एक भयानका हादसा हुआ, जिसमें कई किसानों की जान चली गई। नाइजीरिया के जमफारा राज्य में शनिवार को एक नदी में नाव हादसा हो गया। इसमें कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बीते दिन की सुबह एक लकड़ी की नाव 70 किसानों को ले जा रही थी और नाव बीच नदी में पलट गई।
नाव सवार किसान गुम्मी शहर के करीब अपने खेतों तक पहुंचने के लिए नदी पार कर करके जा रहे थे। हादसे की सूचना होते ही अधिकारियों ने तेजी से रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव अभियान छह बचे लोगों को पानी से निकाला गया।
ये भी पढ़ें:-वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी हैं विदेशी, छह गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Hormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
किसान अधिक संसाधन है कम
रेस्क्यू टीम के अधिकारी अमीनू नुहू फलाले ने बताया कि यह दूसरी बार है जब गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन टीमें और अधिक जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद में अपनी खोज तेज कर रही हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 900 से अधिक किसान अपने खेत तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन नदी पार करने पर निर्भर हैं, लेकिन केवल दो नावें उपलब्ध हैं, जिससे अक्सर भीड़भाड़ हो जाती है।
बाढ़ से काफी नुकसान
जम्फारा राज्य, जो पहले से ही खनिज संसाधनों पर नियंत्रण चाहने वाले आपराधिक गिरोहों से त्रस्त है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से भी गंभीर रूप से प्रभावित है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले बाढ़ ने 10000 से ज्यादा निवासियों को विस्थापित कर दिया था।
ये भी पढ़ें:-Israel Hamas War: गाजा में इसराइली सेना का कहर जारी, हवाई हमलों में 14 फलस्तीनियों की मौत
पहले भी हो चुका है हादसा
इससे पहले अगस्त महीने में नाइजीरिया में नाव के पलट जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 100 लोग लापता हो गए थे। नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औदु के मुताबिक, यात्रियों को नाइजर राज्य के बोर्गू जिले से पड़ोसी केब्बी राज्य के बाजार ले जाया जा रहा था, तभी नाव नाइजर नदी में पलट गई।
