

मद्रिद: स्पेन का शहर बार्सिलोना दन दिनों प्राकृतिक आपदा का मार पड़ रहा है। यहां आई अचानक बाढ़ ने सब तहस-नहस कर दिया। जल जीवन एकदम प्रभावित हो गया है। स्पेन का बार्सिलोना शहर सोमवार को बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। स्पेन के मौसम विभाग ने बार्सिलोना के कैटेनोनिया को रेड अलर्ट पर रखा है।
बार्सिलोना में मौजूद स्पेन के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पर भी इस बाढ़ का असर देखने को मिला है। इसकी वजह से 80 विमानों को रद्द किया गया है या फिर उनके समय में बदलाव कर दिया गया है। वहीं इलाके में रेल सेवा भी रोक दी गई है।
इससे पहले पिछले सप्ताह भारी बारिस की वजह से स्पेन के वेलेंसिया शहर में कम से कम 217 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ राहत में लगे कर्मी अब भी वहां अंडरग्राउंड पार्किंग में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
स्पेन में आई इस बाढ़ के बाद राहत कार्यों को लेकर लोगों में काफ़ी नाराज़गी देखी गई है। लोगों का यह भी आरोप है कि बाढ़ की चेतावनी बेहतर होने से इस तरह के बड़े नुकसान से बचा जा सकता था।
स्पेन में अचानक आई बाढ़ को इस सदी में सबसे भीषण बाढ़ बताई जा रही है। इसमें कई गांव तबाह हो गए। जिसमें कम से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में ही 217 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
स्पेन में बाढ़ से हो रहे नुकसान पर राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। हमारी प्राथमिकता पीड़ितों और लापता लोगों को ढूंढना है। ताकि हम उनके परिवारों की पीड़ा और दर्द को खत्म करने में मदद कर सकें।