यूनान के द्वीप के पास डूबती नाव से 70 प्रवासियों को बचाया गया, एक की मौत
- Written By: मृणाल पाठक
Updated On:
Nov 22, 2021 | 09:13 AM
Representational Photo
एथेंस: यूनान (Greece) के तटरक्षक बल ने बताया कि क्रेटे द्वीप के दक्षिण-पश्चिम जलक्षेत्र में डूब रही एक नौका से उन्होंने 70 से अधिक प्रवासियों को बचाया, हालांकि इस दौरान एक प्रवासी की मौत हो गई। तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार दोपहर को बचाए गए 70 प्रवासियों ने स्वयं को सीरियाई बताया है। मामले की जांच चल रही है।
मीडिया की खबरों के अनुसार, नौका पर से दो लोगों को तस्कर होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति शायद डूब गया है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि बचाए गए प्रवासियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
ग्रीक पुलिस का खौफनाक चेहरा! पाक-अफगान प्रवासियों को बनाया ‘नकाबपोश सैनिक’, सीमा पर कर रही इस तरह इस्तेमाल
यूरोप का सपना बना मौत का सफर; ग्रीस के पास 22 प्रवासियों ने गंवाई जान, तस्करों ने शवों को समुद्र में फेंका
Hormuz Crisis: ग्रीस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका की सैन्य मांग को ठुकराया
70 migrants rescued one dead after boat capsizes near greek island
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 22, 2021 | 09:13 AM
