-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 67 Killed In Us Plane Crash Trump Blames Obama And Biden
अमेरिका विमान हादसे में 67 की मौत, ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, ओबामा-बाइडेन हैं इसके जिम्मेदार
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका विमान हादसे में 64 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है।

विमान हादसे पर बोले ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: वाशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें अमेरिकन एयरलाइंस का एक यात्री विमान और सेना का हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में विमान में सवार 64 यात्री और हेलीकॉप्टर के तीन क्रू मेंबर्स सहित कुल 67 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है, जिसके चलते बचाव अभियान को अब शवों की बरामदगी के अभियान में बदला जा रहा है। हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
मौसम साफ, कोई तकनीकी खराबी नहीं
परिवहन सचिव सीन डफी ने बताया कि हादसे की रात मौसम पूरी तरह साफ था और विमान व हेलीकॉप्टर दोनों के मार्ग सामान्य थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विमानों और नियंत्रण टावर के बीच संचार प्रणाली में कोई दिक्कत नहीं आई थी। अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी तकनीकी खराबी के संकेत नहीं मिले हैं। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी विमान? आसमान में फाइटर जेट में फ्यूल भर रहा था KC-135, अचानक इराक में हुआ क्रैश
अमेरिका के जॉर्जिया में सड़क पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कई कारों से टकराया प्लेन
इसके लिए ओबामा और जो बाइडेन जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है। साथ ही, ट्रंप ने हेलिकॉप्टर के पायलट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की जरूरत बताई है। इसके अलावा, उन्होंने हादसे के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन की नियुक्ति नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा, जबकि ओबामा, बाइडेन और डेमोक्रेट्स ने नीतियों को अधिक प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वे योग्य लोगों को पदों पर देखना चाहते हैं, इसलिए संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के कार्यवाहक प्रशासक के रूप में क्रिस रोशेल्यू की नियुक्ति की गई है।
इसके साथ ही, ट्रंप ने हेलीकॉप्टर पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम सही ढंग से काम नहीं कर रहा है और इसमें सुधार की आवश्यकता है।
विमान हादसे में सभी 64 लोगों की मौत की पुष्टि
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमेरिकन एयरलाइंस की दुर्घटनाग्रस्त उड़ान में सवार सभी 64 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में 60 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। अब बचाव दल मृतकों के शवों की तलाश में जुटा हुआ है।
यह विमान हादसा पहले हुए ऐसे ही एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की याद दिलाता है। साल 2009 में भी इसी तरह की एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें 50 लोगों की जान चली गई थी।
आपको बता दें कि वाशिंगटन डीसी के रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा तब हुआ, जब अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय जेट अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों विमान संतुलन खो बैठे और पोटोमैक नदी में जा गिरे। हादसे की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया, और राहत व बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।
प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के लिए उड़ा था उसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन सैनिक सवार थे। हादसे से 30 सेकंड पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने हेलीकॉप्टर से सीआरजे विमान के दिखने की पुष्टि मांगी थी। कुछ पलों बाद, एटीसी ने हेलीकॉप्टर को विमान के पीछे से निकलने के लिए कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके कुछ सेकंड बाद ही दोनों के बीच टक्कर हो गई।
पेंटागन के अनुसार, हादसे में मारे गए तीनों सैनिक बेहद अनुभवी थे। उनके पास नाइट विजन गॉगल्स थे और वे एक वार्षिक प्रशिक्षण मिशन पर थे।
67 killed in us plane crash trump blames obama and biden
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














